Australia vs England, 3rd Test Day 3 Stumps Scorecard: तीसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने मैच में बनाई पकड़, ट्रेविस हेड ने जड़ा धमाकेदार शतक; यहां देखें स्कोरकार्ड

ट्रेविस हेड ने सीरीज का दूसरा शतक लगा दिया है. इस शतक के साथ ही हेड ने टेस्ट में भी बतौर ओपनर अपनी जगह सुरक्षित कर ली है. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय हेड 196 गेंद पर 2 छक्के और 13 चौकों की मदद से 142 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनके साथ पहली पारी में शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी 52 रन पर नाबाद हैं.

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia National Cricket Team vs England National Cricket Team 3rd Test Day 2 Stumps Scorecard Update: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की एशेज 2025 का तीसरा टेस्ट 17 दिसंबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एडिलेड (Adelaide) के एडिलेड ओवल (Adelaide Oval) में खेला जा रहा हैं. दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड को आठ विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब तीसरे टेस्ट मैच को जीतकर इंग्लैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. तीसरा टेस्ट मैच इंग्लैंड के लिए करो या मरो वाला मुकाबला हैं. तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया हैं. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 66 ओवर में चार विकेट खोकर 271 रन बना लिए हैं. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के कंधों पर हैं. जबकि, इंग्लैंड की अगुवाई बेन स्टोक्स (Ben Stokes) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: New Zealand vs West Indies, 3rd Test Match Day 2 Stumps Scorecard: दूसरे दिन का खेल हुआ खत्म, वेस्टइंडीज ने बिना विकेट गंवाए बनाए 110 रन; यहां देखें स्कोरकार्ड

एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में पहुंच गई है. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट पर 271 रन बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 356 रन हो चुकी है. ट्रेविस हेड ने टेस्ट करियर का 11वां शतक लगाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है.

ट्रेविस हेड ने सीरीज का दूसरा शतक लगा दिया है. इस शतक के साथ ही हेड ने टेस्ट में भी बतौर ओपनर अपनी जगह सुरक्षित कर ली है. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय हेड 196 गेंद पर 2 छक्के और 13 चौकों की मदद से 142 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनके साथ पहली पारी में शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी 52 रन पर नाबाद हैं. हेड और कैरी के बीच पांचवें विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी हो चुकी है. हेड ने उस्मान ख्वाजा (40 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 86 रन जोड़े. ऑस्ट्रेलिया 4 विकेट पर 271 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 356 रन कर चुकी है. ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 85 रन की बढ़त मिली थी.

इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी 286 रन पर समाप्त हुई. इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 83 रन कप्तान बेन स्टोक्स ने बनाए. जोफ्रा आर्चर 51 रन बनाकर दूसरे मुख्य स्कोरर रहे. ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने 3-3, नाथन लियोन ने 2, जबकि मिचेल स्टार्क और कैमरन ग्रीन ने 1-1 विकेट लिए.

ऑस्ट्रेलिया ने एलेक्स कैरी के 106, उस्मान ख्वाजा के 82, और मिचेल स्टार्क के 54 रन की बदौलत पहली पारी में 371 रन बनाए थे. इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने 5, ब्रायडन कार्स और विल जैक्स ने 2-2, जबकि जोश टंग ने 1 विकेट लिया था.

नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Squad For India T20 Series: भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड का बड़ा दांव, 9 गेंदबाजों वाली टीम का ऐलान; रचिन रवींद्र चोट के कारण बाहर

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Scorecard: डरबन में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 298 रनों का लक्ष्य, मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड