Australia Squad Announced For West Indies T20I Series: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का हुआ ऐलान, जोश हेजलवुड की हुई वापसी; इन खिलाड़ियों को मौका
मिचेल मार्श को टीम की कमान सौंपी गई हैं. इसके अलावा मिचेल ओवेन और मैट कुन्हेमन को पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में शामिल किया गया है. वहीं, पैट कमिंस, ट्रेविस हेड और मिचेल स्टार्क को आराम दिया गया है. जोश हेजलवुड को भी टीम में शामिल किया गया हैं.
Australia National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, T20I Series 2025: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने वाला हैं. 19 जुलाई को इस सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया हैं. मिचेल मार्श को टीम की कमान सौंपी गई हैं. इसके अलावा मिचेल ओवेन और मैट कुन्हेमन को पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में शामिल किया गया है. वहीं, पैट कमिंस, ट्रेविस हेड और मिचेल स्टार्क को आराम दिया गया है. जोश हेजलवुड को भी टीम में शामिल किया गया हैं. खराब फॉर्म में जूझ रहे जेक फ्रेजर-मैकगर्क को टीम से बाहर कर दिया गया है. सात टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में फ्रेजर-मैकगर्क ने 16.14 की बेहद खराब औसत के साथ सिर्फ 113 रन बनाए हैं.
वेस्टइंडीज के खिलाफ कुछ ऐसी है ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम
SQUAD ✈️🌴
Mitchell Marsh will lead a squad of 16 for the T20I component of our national men's team's upcoming tour of the West Indies. pic.twitter.com/liw6KlvtUU
— Cricket Australia (@CricketAus) June 4, 2025
ऑस्ट्रेलिया की टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), शॉन एबॉट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, मैट कुन्हेमन, ग्लेन मैक्सवेल, मिच ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट और एडेन जैम्पा.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2025 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

