Australia ODI Squad Against WI 2024: वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई वनड़े टीम हुई घोषित, स्टीव स्मिथ को मिली कप्तानी, झे रिचर्डसन की वापसी

ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार, 10 जनवरी को घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी. वहीं ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को बुधवार, 17 जनवरी से एडिलेड ओवल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट में खेलने की पुष्टि हो गई है.

ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

Australia ODI Squad Against WI 2024: ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार, 10 जनवरी को घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी. वहीं ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को बुधवार, 17 जनवरी से एडिलेड ओवल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट में खेलने की पुष्टि हो गई है. कमरों ग्रीन ने डेविड वार्नर की जगह ली है, जिन्होंने हाल ही में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला. इसके अलावा बाएं हाथ के बल्लेबाज मैट रेनशॉ की भी टेस्ट टीम में वापसी हुई है. यह भी पढ़ें: Australia Test Squad Against WI 2024: वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट टीम का किया ऐलान, मैट रेनशॉ की वापसी, स्टीव स्मिथ बने ओपनर

वहीं वनड़े सीरीज की बात करे तो चयनकर्ताओं ने ऑलराउंडर मिशेल मार्श को आराम देने का फैसला किया है. जबकि मार्कस स्टोइनिस को टीम से बाहर कर दिया गया है. इसके अलावा, ट्रैविस हेड को स्टीव स्मिथ के डिप्टी के रूप में नामित किया गया है.

देखें ट्वीट:

गेंदबाज़ी में अनकैप्ड तेज गेंदबाज लांस मॉरिस को स्क्वाड में शामिल किया गया है. जिससे वह आगामी श्रृंखला में पदार्पण करने का मौका मिल सकता है। झे रिचर्डसन की भी वनड़े टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा, नाथन एलिस, ऑलराउंडर एरोन हार्डी और ओपनर मैथ्यू शॉर्ट को भी टीम में शामिल किया गया है.

ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रैविस हेड (उप-कप्तान), सीन एबॉट, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, लांस मॉरिस, झाय रिचर्डसन, मैट शॉर्ट, एडम ज़म्पा.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें