क्रिकेट

Australia Test Squad Against WI 2024: वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट टीम का किया ऐलान, मैट रेनशॉ की वापसी, स्टीव स्मिथ बने ओपनर

ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार, 10 जनवरी को घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी. वहीं ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को बुधवार, 17 जनवरी से एडिलेड ओवल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट में खेलने की पुष्टि हो गई है.

Australia Test Squad Against WI 2024: वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट टीम का किया ऐलान, मैट रेनशॉ की वापसी, स्टीव स्मिथ बने ओपनर
Steve Smith, Matt Renshaw, C Green (Photo: @cricketcomau)

Australia Test Squad Against WI 2024: ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार, 10 जनवरी को घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी. वहीं ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को बुधवार, 17 जनवरी से एडिलेड ओवल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट में खेलने की पुष्टि हो गई है. कमरों ग्रीन ने डेविड वार्नर की जगह ली है, जिन्होंने हाल ही में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला. यह भी पढ़ें: Nikhil Chaudhary Golden Duck: निखिल चौधरी BBL में गोल्डन डक का बने शिकार, वाइड गेंद पर हुए स्टंप आउट; टी20 क्रिकेट में बने 16वें खिलाड़ी

इसके अलावा बाएं हाथ के बल्लेबाज मैट रेनशॉ की भी टेस्ट टीम में वापसी हुई है. हालाँकि पहले टेस्ट में उनके खेलने पर संदेह है. इस सीरीज में स्टीव स्मिथ के उस्मान ख्वाजा के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करने की संभावना है. स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में नंबर 3 से नंबर 9 तक बल्लेबाजी की है, लेकिन कभी भी ओपनर के तौर पर नहीं उतरे हैं. यह उनके लिए एक खास पल होगा.

 

देखें ट्वीट:

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2024 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).