AUS vs SA 3rd ODI 2025 Scorecard: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 432 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श और कैमरून ग्रीन ने ठोका शतक, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 431 रन बनाए, जो इस फॉर्मेट में एक बेहद ऊँचा स्कोर माना जाता है. कप्तान मिशेल मार्श और ट्रैविस हेड की बेहतरीन पारियों की बदौलत टीम ने विपक्षी गेंदबाजों को काफी परेशान किया.

ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श(Credit: X/@cricketbuzzing)

Australia National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 3 मैचों वनडे सीरीज(ODI Series) 2025 का तीसरा और आखिरी मुकाबला 24 अगस्त(रविवार) को मकाय(Mackay  ) के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना( Great Barrier Reef Arena) में खेला जा रहा हैं. जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहला बल्लेबाजी करते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया. ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 431 रन बनाए, जो इस फॉर्मेट में एक बेहद ऊँचा स्कोर माना जाता है. कप्तान मिशेल मार्श और ट्रैविस हेड की बेहतरीन पारियों की बदौलत टीम ने विपक्षी गेंदबाजों को काफी परेशान किया. तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को मिली शानदार शुरुआत! ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श ने की 250 से अधिक रन की ओपनिंग साझेदारी

ट्रैविस हेड ने 103 गेंदों में 17 चौके और 5 छक्कों की मदद से 142 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाया. उनकी आक्रामक पारी ने टीम को एक भरोसेमंद आधार दिया. वहीं कप्तान मिशेल मार्श ने 106 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्के जड़ते हुए शतक जड़ा और 100 रन बनाए. उनके नेतृत्व में टीम ने मुकाबला काफी हद तक अपने पक्ष में कर लिया. इसके अलावा कैमरोन ग्रीन ने केवल 55 गेंदों में 118 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 8 छक्के लगाए. ग्रीन की इस विस्फोटक पारी ने ऑस्ट्रेलियाई स्कोर को और भी ऊँचा पहुंचा दिया. एलेक्स केरी ने भी 37 गेंदों में 50 रन बनाकर टीम को अतिरिक्त मजबूती दी.

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कावेना माफाका ने 6 ओवर में 73 रन दिए जबकि वीयान मुल्डर ने भी बिना विकेट लिए 93 रन खर्च किए. केशव महाराज ने 10 ओवर में 1 विकेट लिया और सिर्फ 57 रन दिए। सेनुरन मुतुसामी को भी 1 विकेट मिला, हालांकि उन्होंने 75 रन दिए. अन्य गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को काबू में करने में चुनौती पाई. ऑस्ट्रेलिया का यह मजबूत स्कोर दक्षिण अफ्रीका के सामने एक बड़ी चुनौती पेश कर रहा है. दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए शानदार बल्लेबाजी करनी होगी और विकेट जल्दी लेने होंगे ताकि वे मैच में वापसी कर सकें.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े