PAK vs AUS 1st ODI 2024 Highlights: रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर सीरीज में हासिल की बढ़त; गेंदबाजों ने ढाया कहर, देखें मैच का हाइलाइट्स
पहले वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. मिशेल स्टार्क को उनके बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया, क्योकि उन्होंने 10 ओवर में 33 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके और पाकिस्तान की बल्लेबाजी क्रम को धराशायी कर दिया.
Australia National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Match Scorecard: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मुकाबला 4 नवंबर(सोमवार) को मेलबर्न(Melbourne) के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड(Melbourne Cricket Ground) पर खेला गया. पहले वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. मिशेल स्टार्क को उनके बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया, क्योकि उन्होंने 10 ओवर में 33 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके और पाकिस्तान की बल्लेबाजी क्रम को धराशायी कर दिया. यह भी पढ़ें: घर में शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया को बैटिंग में ठहराव की तलाश, जानें कैसे चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की वापसी से नहीं निकलेगा भारतीय टेस्ट टीम की समस्याओं का हल
204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत ठीक-ठाक रही. जोश इंग्लिस ने 42 गेंदों में 49 रन बनाए, जिसमें उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दी. स्टीव स्मिथ ने 46 गेंदों में 44 रन बनाए और टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाने में मदद की. पाकिस्तान की ओर से हरिस रउफ ने 9 ओवर में 67 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि शाहीन अफरीदी ने 10 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट लिए। नसीम शाह ने भी अच्छी गेंदबाजी करते हुए 7.2 ओवर में 39 रन देकर 1 विकेट लिया, लेकिन वे टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने आखिर में 31 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई और 99 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम किया.
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे मैच का हाइलाइट्स(PAK vs AUS 1st ODI 2024 Highlights)
इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पाकिस्तान की पूरी टीम को 203 रनों पर समेट दिया. इसके बाद 33.3 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबला अपने नाम किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत धीमी रही. कप्तान बाबर आजम ने 44 गेंदों में 37 रन बनाए और एक महत्वपूर्ण पारी खेली. वहीं, मोहम्मद रिजवान ने 71 गेंदों में 44 रन बनाए, लेकिन वह बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके. निचले क्रम में नसीम शाह ने 39 गेंदों में 40 रनों की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुँचाया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क ने 10 ओवर में 33 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। पैट कमिंस ने भी 9.4 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि एडम ज़म्पा ने 2/64 के आंकड़े के साथ पाकिस्तान के बल्लेबाजों को बांधे रखा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2024 05:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

