Australia Beat England 1st ODI Live Scorecard: पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया, ट्रैविस हेड ने खेली 154 रनों की आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज शानदार रहा और दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़ दिए. इंग्लैंड की पूरी टीम 49.4 ओवरों में 315 रन बनाकर सिमट गई.

ट्रेविस हेड (Photo Credit: Twitter)

England National Cricket Team vs Australia National Cricket Team: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2024 (T20 International Series 2024) खेली गई. यह सीरीज में 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज यानी 19 सितंबर को पहला वनडे मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नॉटिंघम (Nottingham) के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम (Trent Bridge Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 से सीरीज में बढ़त बना ली हैं. England vs Australia 1st ODI Live Scorecard: पहले वनडे में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 316 रनों का लक्ष्य, बेन डकेट ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इंग्लैंड ने इस सीरीज के लिए हैरी ब्रूक (Harry Brook) को कप्तान नियुक्त किया है क्योंकि नियमित कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) अभी तक चोट से नहीं उबर पाए हैं. जबकि ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) करते हुए नजर आएंगे. दोनों टीमों ने कई युवा खिलाड़ियों को इस सीरीज में मौका दिया है.

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला 1971 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 157 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया को 89 में जीत मिली है, जबकि इंग्लैंड ने 63 मैच अपने नाम किए हैं. वहीं, 2 मैच टाई रहा है और 3 मुकाबलों में नतीजा नहीं निकल पाया है.

यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड:

पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज शानदार रहा और दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़ दिए. इंग्लैंड की पूरी टीम 49.4 ओवरों में 315 रन बनाकर सिमट गई. इंग्लैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने सबसे ज्यादा 95 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस पारी के दौरान बेन डकेट ने 11 चौके लगाए.

बेन डकेट के अलावा विल जैक्स ने शानदार 62 रन बटोरे. इन दोनों के अलावा फिलिप साल्ट 17 रन, कप्तान हैरी ब्रूक 39 रन, जेमी स्मिथ 23 रन, लियाम लिविंगस्टोन 13 रन, ब्रायडन कार्से 2 रन, जैकब बेथेल 35 रन, जोफ्रा आर्चर 4 रन, मैथ्यू पॉट्स नाबाद 11 रन और आदिल रशीद 0 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम ज़म्पा और मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट झटके. एडम ज़म्पा और मार्नस लाबुशेन के अलावा ट्रैविस हेड ने दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, मैथ्यू शॉर्ट और बेन द्वारशुइस को एक-एक विकेट मिले.

ऑस्ट्रेलिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 316 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछे करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत निराशाजनक रहीं और महज 20 रन के स्कोर पर टीम को कप्तान मिशेल मार्श के रूप में पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ ने पारी को संभाला. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 44 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने सबसे ज्यादा नाबाद 154 रनों की तूफानी पारी खेली. ट्रैविस हेड के अलावा मार्नस लाबुशेन ने नाबाद 77 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल और मैथ्यू पॉट्स ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट चटकाए. इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 21 सितंबर को लीड्स के हेडिंग्ले में दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

England Squad For Pakistan ODI Tri-Series 2026: पाकिस्तान ODI ट्राई-सीरीज़ के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर बाहर, आदिल राशिद और सैम करन की वापसी

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Score Update: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड