AUS W vs ENG W Only Test 2025 Day 1 Live Streaming: थोड़ी देर में शुरू होगा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

महिला एशेज 2025 में ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच एकमात्र डे और नाईट टेस्ट आज यानी 30 जनवरी को मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.

AUS vs ENG (Photo: @ESPNcricinfo/X)

Australia Womens National Cricket vs England Womens National Cricket Team Only Test 2025 Live Streaming: महिला एशेज 2025 में ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच एकमात्र  डे और नाईट टेस्ट आज यानी 30 जनवरी को मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. एलिसा हीली की अगुआई में टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और उभरते सितारों का शानदार मिश्रण है. एलिस पेरी, ताहलिया मैकग्राथ, एशले गार्डनर, बेथ मूनी और फोबे लिचफील्ड जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम का हैं. इंग्लैंड की टीम एकमात्र टेस्ट ऑस्ट्रेलिया की टीम रेड-बॉल क्रिकेट में कड़ी चुनौती देने चाहेगी. कप्तान हीथर नाइट, टैमी ब्यूमोंट और नैट साइवर-ब्रंट जैसे अनुभवी नामों के साथ बल्लेबाजी लाइनअप काफी मजबूत हैं. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता हैं.

यह भी पढें: India vs England, Pune Pitch Report And Stats: पुणे में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आकंड़ें

ऑस्ट्रेलिया महिला और इंग्लैंड महिला के बीच एक मात्र टेस्ट कब से खेला जाएगा?

ऑस्ट्रेलिया महिला और इंग्लैंड महिला के बीच एक मात्र टेस्ट मुकाबला आज यानी 30 जनवरी गुरुवार को भारतीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया महिला और इंग्लैंड महिला के बीच एक मात्र टेस्ट मुकाबला कहां से देखें?

बता दें की भारत में टीवी पर ऑस्ट्रेलिया महिला और इंग्लैंड महिला टेस्ट सीरीज़ का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर किया जाएगा. जबकि लाइव स्ट्रीमिंग डिज़्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट उपलब्ध होगी. ऐसे में फैंस यहां से टेस्ट मुकाबला का लुफ्त उठा सकतें हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया: जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेट कीपर), फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एनाबेल सदरलैंड, ताहलिया मैकग्राथ (कप्तान), डार्सी ब्राउन, एशले गार्डनर, अलाना किंग, किम गर्थ, मेगन स्कुट

इंग्लैंड: माया बाउचियर, डेनियल व्याट-हॉज, सोफिया डंकले, नैट साइवर-ब्रंट, हीथर नाइट (कप्तान), एमी जोन्स (विकेट कीपर), लॉरेन फाइलर, चार्लोट डीन, सोफी एक्लेस्टोन, सारा ग्लेन, लॉरेन बेल

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Day 3 Video Highlights: पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराया, एनाबेल सदरलैंड का धमाकेदार प्रदर्शन; यहां देखें वीडियो हाइलाइट्स

Australia Women vs India Women Only Test Day 3 Scorecard: पिंक बॉल टेस्ट में एनाबेल सदरलैंड का धमाकेदार प्रदर्शन, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराया

Australia Women vs India Women Only Test Day 3 Preview: दूसरे दिन टीम इंडिया के बल्लेबाज करेंगे वापसी या ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज दर्ज करेंगे बड़ी जीत? जानिए पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

Australia Women vs India Women Only Test Day 3 Pitch Report: पर्थ में तीसरे दिन टीम इंडिया के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज एलिसा हीली को देंगे यादगार विदाई? यहां जानें पिच रिपोर्ट

\