क्रिकेट

AUS W vs ENG W, 1st T20I Match 2025 Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

वनडे सीरीज 3-0 से जीतने के बाद, ऑस्ट्रेलिया जोश में है और महिला एशेज 2025 जीतने की राह पर निकल पड़ी है. हालांकि, इंग्लैंड के पास टी20 सीरीज में खुद को बचाने और ट्रॉफी खोने से बचने का मौका है. टीम के लिए चिंता का विषय यह हो सकता है कि इंग्लैंड लगातार दो वनडे मैचों में लक्ष्य का पीछा करने में असफल रहीं.

AUS W vs ENG W, 1st T20I Match 2025 Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
AUS W vs ENG W (Photo: X/@englandcricket)

Australia Women's National Cricket Team vs England Women's National Cricket Team, 1st T20I Match 2025 Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का पहला मुकाबला आज यानी 20 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सिडनी (Sydney) के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 से खेला जाएगा. इससे पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज में, अंतिम वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को 86 रनों से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 3-0 से जीत ली. इस जीत में ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक लगाया और टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई एलिसा हीली (Alyssa Healy) कर रहीं हैं. जबकि इंग्लैंड की कमान हीथर नाइट (Heather Knight) के हाथों में हैं. AUS W vs ENG W, 1st T20I Match 2025 Key Players To Watch Out: पहले टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

वनडे सीरीज 3-0 से जीतने के बाद, ऑस्ट्रेलिया जोश में है और महिला एशेज 2025 जीतने की राह पर निकल पड़ी है. हालांकि, इंग्लैंड के पास टी20 सीरीज में खुद को बचाने और ट्रॉफी खोने से बचने का मौका है. टीम के लिए चिंता का विषय यह हो सकता है कि इंग्लैंड लगातार दो वनडे मैचों में लक्ष्य का पीछा करने में असफल रहीं. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया और टी20 में बल्लेबाज़ों के शामिल होने और रन बनाने के साथ गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन करने की ज़रूरत बढ़ गई है.

हेड टू हेड रिकार्ड्स(AUS W vs ENG W Head To Head Records)

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. दोनों टीमों ने अब तक 40 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 23 मुकाबले अपने नाम की है. वही, इंग्लैंड मात्र 10 मैच जीत पाई है. जबकि, 7 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले बेनतीजा रहा हैं.

ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम इंग्लैंड महिला के बीच पहला टी20 मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का पहला मुकाबला आज सिडनी (Sydney) के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार तड़के सुबह 01:45 PM से खेला जाएगा. जिसका टॉस 01:15 PM को होगा.

ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम इंग्लैंड महिला के बीच पहले टी20 मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

भारत में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम इंग्लैंड महिला टी20 सीरीज 2025 का आधिकारिक प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क द्वारा किया जाएगा. ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम इंग्लैंड महिला पहला टी20 मैच स्टार स्पोर्ट्स टीवी चैनलों पर फॉलाइव टेलीकास्ट किया जाएगा. इसके साथ ही, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क की आधिकारिक ओटीटी प्लेटर्म डिज़्नी+हॉटस्टार पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी. दर्शक डिज़्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं, जिसके लिए सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर:

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फोएबे लिचफील्ड, एलिसे पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, ताहलिया मैकग्राथ, एशले गार्डनर, किम गर्थ, डार्सी ब्राउन, मेगन शुट्ट, जॉर्जिया वेयरहैम.

इंग्लैंड महिला टीम: मैया बाउचियर, डैनी व्याट-हॉज, नेट साइवर-ब्रंट, हीथर नाइट (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), एलिस कैप्सी, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल, लॉरेन फाइलर, लिन्से स्मिथ.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2025 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).