क्रिकेट

AUS W vs ENG W, 1st T20I Match 2025 Key Players To Watch Out: पहले टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

वनडे सीरीज 3-0 से जीतने के बाद, ऑस्ट्रेलिया जोश में है और महिला एशेज 2025 जीतने की राह पर निकल पड़ी है. हालांकि, इंग्लैंड के पास टी20 सीरीज में खुद को बचाने और ट्रॉफी खोने से बचने का मौका है. टीम के लिए चिंता का विषय यह हो सकता है कि इंग्लैंड लगातार दो वनडे मैचों में लक्ष्य का पीछा करने में असफल रहीं.

AUS W vs ENG W, 1st T20I Match 2025 Key Players To Watch Out: पहले टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
इंग्लैंड महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला (Photo Credits: Twitter)

Australia Women's National Cricket Team vs England Women's National Cricket Team, 1st T20I Match 2025: ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का पहला मुकाबला कल यानी 20 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सिडनी (Sydney) के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 से खेला जाएगा. इससे पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज में, अंतिम वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को 86 रनों से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 3-0 से जीत ली. इस जीत में ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक लगाया और टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई एलिसा हीली (Alyssa Healy) कर रहीं हैं. जबकि इंग्लैंड की कमान हीथर नाइट (Heather Knight) के हाथों में हैं. AUS W vs ENG W, 1st T20I 2025 Match Winner Prediction: पहले टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगी इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वनडे सीरीज 3-0 से जीतने के बाद, ऑस्ट्रेलिया जोश में है और महिला एशेज 2025 जीतने की राह पर निकल पड़ी है. हालांकि, इंग्लैंड के पास टी20 सीरीज में खुद को बचाने और ट्रॉफी खोने से बचने का मौका है. टीम के लिए चिंता का विषय यह हो सकता है कि इंग्लैंड लगातार दो वनडे मैचों में लक्ष्य का पीछा करने में असफल रहीं. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया और टी20 में बल्लेबाज़ों के शामिल होने और रन बनाने के साथ गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन करने की ज़रूरत बढ़ गई है.

हेड टू हेड रिकार्ड्स(AUS W vs ENG W Head To Head Records)

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. दोनों टीमों ने अब तक 40 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 23 मुकाबले अपने नाम की है. वही, इंग्लैंड मात्र 10 मैच जीत पाई है. जबकि, 7 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले बेनतीजा रहा हैं.

इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

एलीस पैरी: ऑस्ट्रेलिया की स्टार आलराउंडर एलीस पैरी का इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है. एलीस पैरी ने इंग्लैंड के खिलाफ 829 रन बनाई हैं. इस दौरान एलीस पैरी के बल्ले से 7 अर्धशतक भी निकल चुके हैं.

एलाना किंग: ऑस्ट्रेलिया की स्टार गेंदबाज एलाना किंग बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती पेश करेगी. एलाना किंग ने पिछले 9 मैचों में 16 विकेट लिए हैं और इंग्लैंड में उनका प्रदर्शन हमेशा प्रभावशाली रहा है.

एलिसा हीली: ऑस्ट्रेलिया की युवा कप्तान एलिसा हीली शानदार फॉर्म में है. एलिसा हीली ने इस सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों में 99 रन बना चुकी हैं. पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में एलिसा हीली पर सबकी निगाहें होगी.

एलिस कैप्सी: इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज एलिस कैप्सी ने हाल ही में शानदार प्रदर्शन किया है. एलिस कैप्सी ने पिछले 10 मैचों में 51.86 की औसत और 98.64 की स्ट्राइक रेट के साथ 369 रन बनाए हैं. इस मुकाबले में भी एलिस कैप्सी एक बड़ी पारी खेली सकती हैं.

नेट साइवर-ब्रंट: इंग्लैंड की दिग्गज आलराउंडर नेट साइवर-ब्रंट ने पिछले 7 मैचों में 260 रन बनाए हैं. इस दौरान नेट साइवर-ब्रंट की औसत 130 और स्ट्राइक रेट 90.27 है. नेट साइवर-ब्रंट का प्रदर्शन इंग्लैंड के लिए मिडल ऑर्डर में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करता है.

सोफी एक्लेस्टोन: इंग्लैंड की स्टार गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन ने पिछले 5 मैचों में 14 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान सोफी एक्लेस्टोन की इकॉनमी 2.96 और स्ट्राइक रेट 17.21 है. सोफी एक्लेस्टोन ने इंग्लैंड को लगातार विकेट दिलवाए हैं और विरोधी टीम के लिए मुश्किलें खड़ी की हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर:

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फोएबे लिचफील्ड, एलिसे पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, ताहलिया मैकग्राथ, एशले गार्डनर, किम गर्थ, डार्सी ब्राउन, मेगन शुट्ट, जॉर्जिया वेयरहैम.

इंग्लैंड महिला टीम: मैया बाउचियर, डैनी व्याट-हॉज, नेट साइवर-ब्रंट, हीथर नाइट (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), एलिस कैप्सी, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल, लॉरेन फाइलर, लिन्से स्मिथ.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2025 10:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).