AUS vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली जीत से गदगद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने नाथन कल्टर नाइल की जमकर प्रशंसा की

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के कप्तान एरोन फिंच (Aaron Finch) ने वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ 60 गेंदों पर 92 रनों की पारी खेलने वाले नाथन कल्टर नाइल (Nathan Coulter-Nile) की जमकर तारीफ की.

एरोन फिंच (Photo Credits: Getty Images)

AUS vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया (Australia) के कप्तान एरोन फिंच (Aaron Finch) ने वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ 60 गेंदों पर 92 रनों की पारी खेलने वाले नाथन कल्टर नाइल (Nathan Coulter-Nile) की जमकर तारीफ की. कल्टर नाइल की दमदार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया गुरुवार को यहां विश्व कप 2019 के दूसरे मैच में एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाया. ऑस्ट्रेलिया ने मैच में 15 रनों से जीत दर्ज की.

मैच के बाद फिंच ने नाइल की प्रशंसा करते हुए कहा, "कल्टर नाइल की पारी बेहतरीन थी. हमें हमेशा लगता था कि उनमें बल्लेबाजी करने की क्षमता है और आज उन्हें लंबे समय तक बल्लेबाजी करने का मौका मिला."ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने हालांकि, माना कि वेस्टइंडीज के गेंदबाज मुकाबले में घातक गेंदबाजी कर रहे थे.

यह भी पढ़ें- AUS vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: क्रिस गैफनी ने गेल को एक ही ओवर में दिया दो बार गलत आउट, तीसरी बार अंपायर कर बैठे ये भूल

फिंच ने कहा, "जब स्कोर 30/4 था तब मैं बहुत नर्वस था. हमने वापसी करने की कोशिश जारी रखी. 30 रन पर चार विकेट खोने के बाद स्मिथ और एलेक्स कैरी के बीच साझेदारी हुई जिसने हमारी पारी को लंबा खींचा. गेंद के साथ भी हमने झुझारूपन दिखाया, मुझे इन खिलाड़ियों पर गर्व है." टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया का अगला मुकाबला भारत से रविवार को होगा जबकि वेस्टइंडीज का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia Test Series 2026: 8 साल बाद दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेलेगी ऑस्ट्रेलिया, जानें पूरा शेड्यूल और हेड टू हेड रिकॉर्ड

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Scorecard: वानखेड़े में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदा, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाई तबाही; यहां देखें ZIM बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Scorecard: वानखेड़े में शिम्रोन हेटमायर की आंधी में उड़े गेंदबाज, वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 255 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\