AUS vs PAK Semi Final, ICC T20 WC 2021: मोहम्मद रिजवान-फखर जमान ने खेली ताबड़तोड़ पारी, ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए मिला 177 रनों का लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आज पाकिस्‍तान (Pakistan) और ऑस्‍ट्रेलिया (Australia) के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्‍ड कप (ICC T20 World Cup) 2021 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच (Aaron Finch) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 176 रन बनाए. पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) और फखर जमान (Fakhar Zaman) ने तूफानी पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया को ये मुकाबला जीतने के लिए 177 रन बनाने होंगे.