AUS vs PAK 1st T20I, Brisbane Stats: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला टी20, यहां जानें गाबा स्टेडियम के आंकड़े; पिच रिपोर्ट, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी के नाम

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ब्रिस्बेन के द गब्बा में खेला जाएगा. वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हरा दिया। अब सभी की निगाहें टी20 सीरीज पर बनी हुई है.

AUS vs PAK (Photo: @TheRealPCB/@cricketcomau)

Australia National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team 1st T20 2024, Gabba Stadium Stats: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ब्रिस्बेन के द गब्बा में खेला जाएगा. वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हरा दिया। अब सभी की निगाहें टी20 सीरीज पर बनी हुई है. टी20 सीरीज के पहले मुकाबले को जीतकर मेजबान टीम सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी. दूसरी ओर, पाकिस्तान की टीम भी टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर देना चाहेगी. टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कमान जोश इंग्लिस पर कंधो पर है. जबकि पाकिस्तान की कप्तानी मोहम्मद रिज़वान करेंगे। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. यह भी पढें: Australia vs Pakistan T20 Stats: टी20 में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच कुछ ऐसा है रिकॉर्ड, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी के नाम

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टीम टी20 में कुल अब तक 25 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने 25 में से 13 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि पाकिस्तान को 11 मैचों में जीत नसीब हुई है. इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा है. दोनों टीमें आखिरी बार 2022 में टी20 में भीड़ थी. तब ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 3 विकेट से हराया था. हेड टू हेड रिकॉर्ड को देख के इतना साफ होता है की ऑस्ट्रेलिया की टीम ज्यादा मजबूत है. इसलिए पाकिस्तान के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना इतना भी आसान नहीं होगा.

पिच रिपोर्ट

ब्रिसबेन के गाबा की पिच तेज गेंदबाजों के लिए काफी मददगार रहती है. यहां पर तेज गेंदबाजों को सीम मूवमेंट और अतिरिक्त उछाल का मिलता है. हालांकि, जो बल्लेबाज शुरुआत में एक जम गया तो वो बड़ी पारी खेल सकता है। तेज गेंदबाज इस मैदान पर स्पोंजी बाउंस का उपयोग करने की कोशिश करेंगे. इसके अलावा खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा स्पिनरों को भी मदद मिलने की संभावना है.

गाबा स्टेडियम में टी20 मैच के आंकड़े

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टी20 स्टेडियम पर अब तक कुल 10 टी20 मैच खेले गए हैं. जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 7 बार जीत हासिल की है, जबकि दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 3 बार जीत हासिल की है. इसे इतना पता चलता है की पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के यहां पर जीतने के संभावना ज्यादा है.

गाबा स्टेडियम पर पहली पारी का औसत स्कोर: 166

गाबा स्टेडियम पर दूसरी पारी का औसत स्कोर: 146

गाबा स्टेडियम पर सर्वोच्च टीम स्कोर ऑस्ट्रेलिया ने बनाया है.  ऑस्ट्रेलिया ने 9 जनवरी 2006 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 209 रन बनाए थे. इसके अलावा इस मैदान पर सबसे काम स्कोर साउथ अफ्रीका ने बनाया है. साल 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका 114 रनों पर सिमट गई थी.

गाबा स्टेडियम पर सबसे ज्यादा रन और विकेट किसके नाम है?

गाबा स्टेडियम पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. डेविड वार्नर ने 4 टी20 मैचों में 48.33 की औसत से 145 रन बनाए हैं, जिसमें 2अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा गाबा स्टेडियम पर सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के एडम ज़म्पा के नाम है.एडम ज़म्पा ने 4 मैचों में कुल 7 विकेट चटकाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड