AUS vs PAK 1st T20I 2024: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के मैच पर बारिश का साया, टॉस में देरी और मैदान पर कवर! जानें मौसम का ताजा हाल

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यांनी 14 नवंबर को ब्रिस्बेन के द गब्बा में खेला जाएगा. लेकिन इस बीच खराब मौसन के कारण टॉस में देरी हो रही है.

Gabba Stadium (Photo: @cricketcomau)

Australia National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team 1st T20 2024 Toss Delayed: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यांनी 14 नवंबर को ब्रिस्बेन के द गब्बा में खेला जाएगा. लेकिन इस बीच खराब मौसन के कारण टॉस में देरी हो रही है. खबर के अनुसार डेविड वार्नर ने ऑन एयर बताया कि पांच ओवर के मैच के लिए कट-ऑफ समय रात 8.29 बजे है. फिलहाल इस समय गाबा स्टेडियम के ऊपर काले बादल छाए हुए हैं. मैदान पर कवर मौजूद हैं. अभी भी थोड़ी बिजली चमक रही है. यह भी पढें: WI vs ENG 3rd T20I 2024 Preview: तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज करेगी वापसी या इंग्लैंड सीरीज पर जमाएगी कब्जा, यहां जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग की जानकारी

एक्यूवेदर के नवीनतम अपडेट के अनुसार, ब्रिस्बेन में तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास है और ह्यूमिडिटी का स्तर 80% है. हवा की गति भी मध्यम है, जो लगभग 13 किमी/घंटा है. बिजली गिरने के खतरे के बावजूद बारिश की 51% संभावना है. जो संभावित रूप से भारी बारिश में बदल सकती है.

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान मैच पर काले बादल का साया! खराब मौसम के कारण टॉस में देरी

बता दें की वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हरा दिया. हालांकि अब सभी की निगाहें टी20 सीरीज पर बनी हुई है. टी20 सीरीज के पहले मुकाबले को जीतकर मेजबान टीम सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी. दूसरी ओर, पाकिस्तान की टीम भी टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर देना चाहेगी. टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कमान जोश इंग्लिस पर कंधो पर है. इसके अलावा कई युवा चेहरों को मौका मिला है. जबकि पाकिस्तान की कप्तानी मोहम्मद रिज़वान करेंगे. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (कप्तान/विकेटकीपर), उस्मान खान, बाबर आजम, सलमान अली आगा, अराफात मिन्हास, मुहम्मद इरफान खान, जहांदाद खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, सुफियान मुकीम, हारिस रऊफ

ऑस्ट्रेलिया: टिम डेविड, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मैथ्यू शॉर्ट, कूपर कोनोली, आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, जोश इंगलिस (कप्तान/विकेटकीपर), जेवियर बार्टलेट, स्पेंसर जॉनसन, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड