क्रिकेट

फिर नजर आई पाकिस्तान की खुबसूरत फैन, ट्विटर पर फिर हुए लोग कायल

पहले गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया ने पाकिस्तान को सात विकेट पर 237 रन पर रोक दिया और फिर 39.3 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया

फिर नजर आई पाकिस्तान की खुबसूरत फैन, ट्विटर पर फिर हुए लोग कायल

भारत ने एशिया कप में एक बार फिर पाकिस्तान को धूल चटा दी. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम को भारतीय गेंदबाजों ने जमने नहीं दिया. पहले गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया ने पाकिस्तान को सात विकेट पर 237 रन पर रोक दिया और फिर 39.3 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. पाकिस्तान से मिले 238 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शिखर और रोहित ने पहले विकेट के लिए 33.3 ओवर में 210 रन की रिकॉर्ड साझेदारी कर ठोस शुरुआत दी.

वैसे इस मैच में भी पाकिस्तान को सपोर्ट करने उनकी सुपर-फैन नव्या नरोरा पहुंची थी. पाकिस्तानी महिला फैन ने अपनी खूबसूरती से हर किसी का दिल जीत लिया है. बता दें कि नव्या नरोरा तीसरी बार मैदान में नजर आई. पाकिस्तानी फैन की खूबसूरती के भारतीय प्रशंसक कायल हो गए.

 

बता दें कि इंडिया-पाकिस्तान की पहली मैच के दौरान भी इस लड़की की तस्वीर काफी वायरल हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2018 11:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).