Women’s Asia Cup T20 2018: भारत ने मेलशिया को 27 रनों पर किया ढेर

मलेशियाई टीम की कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकी जबकि छह बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाईं. टीम के लिए शशा आजमी ने सर्वाधिक नौ रन बनाए.

(Photo: @ACCMedia1/Twitter)

कुआलालम्पुर: कप्तान मिताली राज द्वारा शानदार नाबाद 97 रनों के बाद गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी की बदौलत मौजूदा चैंपियन भारत ने महिला टी-20 एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में रविवार को मेजबान मलेशिया को 142 रन के भारी अंतर से हरा दिया. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 169 रन का मजबूत स्कोर बनाया और फिर मलेशिया को 13.4 ओवर में 27 रन पर ढेर कर दिया.

मलेशियाई टीम की कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकी जबकि छह बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाईं. टीम के लिए शशा आजमी ने सर्वाधिक नौ रन बनाए.

भारत की ओर से पूजा वस्त्राकर ने छह रन पर तीन विकेट, अनुजा पाटिल और पूनम यादव ने दो-दो विकेट जबकि शिखा पांडे ने एक विकेट हासिल किए.

इससे पहले भारत ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 169 रन का मजबूत स्कोर बनाया. मिताली ने 69 गेंदों पर 13 चौके और एक छक्का लगाया. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 23 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 32 और दीप्ति शर्मा ने 12 गेंदों पर दो चौकों की बदौलत नाबाद 18 रन का योगदान दिया.

टूर्नामेंट में पाकिस्तान, बंगलादेश, श्रीलंका और थाईलैंड की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Pakistan Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी बार जीता एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा बने जीत के हीरो

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चंडीगढ़ में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd ODI Match Toss Winner Prediction: मुल्लांपुर में भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी