Asia Cup 2023 Schedule Out: वर्ल्ड-कप से पहले इस दिन पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया, एशिया कप का शेड्यूल आया सामने

India vs Pakistan: एशिया कप 2023 में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा है. इस मुकाबले का आयोजन श्रीलंका के कैंडी में होगा है. इस मुकाबला का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

भारत बनाम पाकिस्तान ( Photo Credit: Twitter)

मुंबई: एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) का शेड्यूल आ गया हैं. इस टूर्नामेंट का आगाज 30 अगस्त से हो रहा हैं. मेजबान पाकिस्तान (Pakistan) 30 अगस्त को टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में नेपाल (Nepal) से भ‍िड़ने को तैयार है. एशिया कप में टीम इंडिया (Team India) और पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को मैच खेला जाएगा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला श्रीलंका (Sri Lanka) के कैंडी (Candy) में भिड़ेंगी. इस बार टूर्नामेंट का आयोजन हाईब्रीड मॉडल में हो रहा हैं. टूर्नामेंट के कुछ मैच पाकिस्तान में और बाकी मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे. वहीं फाइनल 17 सितंबर को कोलंबो (Colombo) में होगा.

एशिया कप 2023 का पहला मुकाबला पाकिस्तान के मुल्तान में खेला जाएगा. बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच लाहौर में 3 सितंबर को मुकाबला खेला जाएगा. इसके बाद श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच 5 सितंबर को मैच होगा. यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा.

बता दें कि इस बार एशिया कप में कुल 13 मुकाबले खेले जाएंगे. इन मुकाबलों की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. टीमों को दो ग्रुप्स में बांटा गया है. टीम इंडिया, पाकिस्तान और नेपाल को ग्रुप ए में रखा गया है. वहीं श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को ग्रुप बी में जगह मिली है. ग्रुप ए और बी की टॉप चार टीमों को सुपर फोर स्टेज में एंट्री मिलेगी. इसके बाद सुपर फोर की टॉप दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

एशिया कप में टीम इंडिया का अब तक बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है. टीम इंडिया ने 7 बार एशिया कप पर कब्ज़ा किया है. वहीं श्रीलंका ने 6 बार खिताब जीता है. आखिरी बार टीम इंडिया साल 2018 में ख़िताब पर कब्ज़ा किया था. इससे पहले साल 2016 में भी खिताब जीता था.

एशिया कप 2022 का फाइनल श्रीलंका ने जीता था. इस बार रोहित शर्मा के पास एशिया कप जीतने का सुनहरा मौका होगा. पाकिस्तान 2 बार चैंपियन रह चुका है. पाकिस्तान ने साल 2000 और साल 2012 में खिताब पर कब्ज़ा किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Cross-Border Terrorism: 'खोखले दावों से पहले सीमा पार आतंकवाद पर ठोस एक्शन ले पाकिस्तान'; आसिम मुनीर के बयान पर भारत की दो टूक

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड