Asia Cup 2023: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले एक्टिव गेंदबाज हैं रविंद्र जडेजा, यहां देखें आंकड़े
टीम इंडिया ने 7 बार एशिया कप का खिताब जीता है. आखिरी बार साल 2018 में टीम इंडिया ने यह खिताब जीता था और उस समय भी इस टूर्नामेंट का आयोजन वनडे फॉरमेट में किया गया था. रोहित शर्मा भारत के लिए एशिया कप के वनडे फॉरमेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं. एशिया कप इस बार एकदिवसीय प्रारूप में खेला जाएगा.
मुंबई: आगामी एशिया कप (Asia Cup) की तैयारियां जारी हैं. इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 30 अगस्त को पाकिस्तान (Pakistan) और नेपाल (Nepal) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्तान (Multan) में आयोजित होगा. एशिया कप के लिए पाकिस्तान ने टीम का एलान कर दिया है. इस बार यह टूर्नामेंट श्रीलंका (Sri Lanka) और पाकिस्तान (Pakistan) में होने जा रहा है.
इस बार टूर्नामेंट वनडे फॉरमेट में आयोजित किया जाएगा. 21 अगस्त को बीसीसीआई (BCCI) ने एशिया कप के लिए टीम का एलान कर दिया हैं. टीम इंडिया ने 7 बार एशिया कप का खिताब जीता है. आखिरी बार साल 2018 में टीम इंडिया ने यह खिताब जीता था और उस समय भी इस टूर्नामेंट का आयोजन वनडे फॉरमेट में किया गया था. World Cup 2023 Ticket: विश्व कप के टिकट बुकिंग के समय BookMyShow में आई टेक्निकल ग्लित्च, फैंस ने जताया निराशा, देखें Tweets
रोहित शर्मा भारत के लिए एशिया कप के वनडे फॉरमेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं. एशिया कप इस बार एकदिवसीय प्रारूप में खेला जाएगा. इस प्रारूप में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले सक्रिय गेंदबाज भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा हैं.
रविंद्र जडेजा और शाकिब अल हसन ने लिए 19-19 विकेट
दिग्गज गेंदबाज रविंद्र जडेजा और शाकिब अल हसन एशिया कप के वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले सक्रिय गेंदबाज हैं. दोनों ने 19-19 विकेट लिए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन हैं. रविचंद्रन अश्विन ने 14 विकेट चटकाए हैं. 10 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर कुलदीप यादव और महमूदुल्लाह हैं. रविंद्र जडेजा ने एशिया कप के 14 और शाकिब अल हसन ने 13 मैच में 19-19 विकेट लिए हैं. आर अश्विन ने 7 मुकाबलों में 14 विकेट चटकाए हैं.
मुथैया मुरलीधरन ने लिए सर्वाधिक विकेट
एशिया कप के वनडे प्रारूप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन हैं. श्रीलंका के पूर्व दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने 24 मुकाबलों में 30 विकेट अपने नाम किए थे. इस सूची में दूसरे नंबर पर पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा हैं.
लसिथ मलिंगा ने महज 14 मैचों में ही 29 विकेट झटके थे. इसके अलावा तीसरे नंबर पर 26 विकेट के साथ अजंता मेंडिस हैं. चौथे पर सईद अजमल (25), 5वें पर चामिंडा वास (23) और छटे पर संयुक्त रूप से इरफान पठान (22), सनथ जयसूर्या (22), अब्दुर रज्जाक (22) हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2023 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

