क्रिकेट

Asia Cup 2023: वनडे रैंकिंग में मोहम्मद सिराज के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, एशिया कप में कर सकते हैं कमाल

Team India: एशिया कप के लिए एलान हुई 17 सदस्यीय भारतीय टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का नाम भी शामिल है. मोहम्मद सिराज को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में अनफिट होने की वजह से मौका नहीं मिल पाया था. एशिया कप में मोहम्मद सिराज वापसी कर रहे हैं.

Asia Cup 2023: वनडे रैंकिंग में मोहम्मद सिराज के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, एशिया कप में कर सकते हैं कमाल
मोहम्मद सिराज (Photo Credits: ICC/Twitter)

Mohammad Siraj Can Become Number One ODI Bowler: एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) को शुरू होने में अब केवल कुछ दिन का ही समय बचा है. टीम इंडिया (Team India) ने भी एशिया कप के लिए अपनी 17 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. इसमें सभी मुख्य खिलाड़ियों की टीम में वापसी देखने को मिली है. टीम इंडिया लंबे समय के बाद तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट में अपनी पूरी कपीसीटी के साथ मैदान पर नजर आएगी, जिसमें जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) के साथ मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) गेंदबाजी करते हुए दिखाई देने वाले हैं.

टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को हाल में खत्म हुई वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान पूरी तरह फिट नहीं होने की वजह से रेस्ट दिया गया था. अब मोहम्मद सिराज एशिया कप में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं और इस टूर्नामेंट में वह एक बड़ा कारनामा भी कर सकते हैं. मोहम्मद सिराज का टीम में तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर खेलना लगभग तय माना जा रहा है. MS Dhoni: एशिया कप में बतौर कप्तान एमएस धोनी का रिकॉर्ड बेहद ही शानदार, रोहित शर्मा के पास तोड़ने का सुनहरा मौका

बता दें कि आईसीसी वनडे तेज गेंदबाजी रैंकिंग में मोहम्मद सिराज अभी 670 अंकों के साथ 5वें पायदान पर मौजूद हैं. वहीं रैंकिंग में अभी पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड 705 अंकों के साथ हैं. दोनों खिलाड़ियों के बीच अभी 35 रेटिंग अंक का अंतर है और मोहम्मद सिराज के पास नंबर वन गेंदबाज बनने का सुनहरा मौका है.

मोहम्मद सिराज को करना होगा यह काम

टीम इंडिया को आगामी एशिया कप में अपना पहला मुकाबला 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है. वहीं इसके बाद 4 सितंबर को नेपाल के खिलाफ ग्रुप का दूसरा मुकाबला टीम खेलेगी. सुपर 4 में टीम इंडिया का पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है. ऐसे में टीम इंडिया को 3 और मुकाबले खेलने का मौका मिलेगा. ऐसे में फाइनल में पहुंचने के साथ टीम इंडिया को कुल 7 मैच खेलने का अवसर मिलेगा. अगर मोहम्मद सिराज अपनी गेंद से कमाल दिखाने में सफल होते हैं तो वह नंबर वन का स्थान हासिल कर सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2023 05:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).