Asia Cup 2023, IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें, अपने प्रदर्शन से मचा सकते हैं कोहराम

टीम इंडिया ने 7 बार एशिया कप का खिताब जीता है. आखिरी बार साल 2018 में टीम इंडिया ने यह खिताब जीता था और उस समय भी इस टूर्नामेंट का आयोजन वनडे फॉरमेट में किया गया था. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी.

टीम इंडिया और पाकिस्तान (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: एशिया कप (Asia Cup) का पहला आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बुधवार को पाकिस्तान (Pakistan) और नेपाल (Nepal) के बीच खेला गया. एशिया कप के लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है. एशिया कप में इस बार टीम इंडिया (Team India) अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच कल यानी 2 सितंबर को खेला जाएगा. इस मुकाबले की हर किसी को बेसब्री से इंतजार है.

टीम इंडिया ने 7 बार एशिया कप का खिताब जीता है. आखिरी बार साल 2018 में टीम इंडिया ने यह खिताब जीता था और उस समय भी इस टूर्नामेंट का आयोजन वनडे फॉरमेट में किया गया था. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी. Asia Cup 2023: रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी इतिहास रचने से महज 2 कदम दूर, पाकिस्तान के खिलाफ कर सकते बड़ा कारनामा

दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला श्रीलंका के पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहतरीन है. वहीं पाकिस्तान टीम को 11 साल से जीत का इंतजार है.

इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

विराट कोहली: एशिया कप में विराट कोहली का अब तक प्रदर्शन काफी शानदार देखने को मिला है. विराट कोहली बड़े टूर्नामेंट में टीम इंडिया के सबसे अहम खिलाड़ी होते हैं. पाकिस्तान के खिलाफ भी एशिया कप में के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं.

रोहित शर्मा: साल 2018 में टीम इंडिया ने आखिरी बार रोहित शर्मा की कप्तानी में एशिया कप पर कब्ज़ा किया था. इस बार भी रोहित शर्मा की निगाहें बल्ले से बेहतर प्रदर्शन कर कुछ ऐसा ही करने पर होंगी. रोहित शर्मा अब तक एशिया कप के वनडे फॉरमेट में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

शुभमन गिल: टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का बल्ला इस साल जमकर आग उगल रहा है. साल 2023 में शुभमन गिल ने 12 मैचों में 68.18 के औसत से 750 रन अब तक बनाए हैं. इस दौरान शुभमन गिल ने 3 शतकीय पारियां भी खेली हैं. ऐसे में एशिया कप में शुभमन गिल का प्रदर्शन टीम के लिए काफी अहम होगा.

कुलदीप यादव: एशिया कप के लिए कुलदीप यादव को टीम इंडिया में बतौर प्रमुख स्पिनर शामिल किया गया है. वापसी के बाद से कुलदीप यादव का गेंद से अब तक शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है. इस साल कुलदीप यादव ने 11 मैचों में 22 विकेट 17.18 के औसत से चटकाए हैं.

जसप्रीत बुमराह: करीब एक साल के बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का एशिया कप में असली फिटनेस टेस्ट होगा. ऐसे में वर्ल्ड कप से पहले जसप्रीत बुमराह खुद को साबित करने का सुनहरा मौका हैं. यह टीम इंडिया के लिए काफी अच्छी बात भी है. जसप्रीत बुमराह एक मैच विनर गेंदबाज हैं. जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं.

Share Now

Tags

Afghanistan Asia Cup Asia Cup 2023 Babar Azam bangladesh BCCI hardik pandya Jasprit Bumrah Kuldeep Yadav Nepal Pakistan Ravindra Jadeja Rohit Sharma Shreyas Iyer Sri Lanka Team India Team India and Pakistan Team India vs Afghanistan Team India vs Bangladesh Team India vs Nepal Team India vs Pakistan Team India vs Sri Lanka Virat Kohli अफगानिस्तान एशिया कप एशिया कप 2023 कुलदीप यादव जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया टीम इंडिया और अफगानिस्तान फैन्स टीम इंडिया और नेपाल टीम इंडिया और पाकिस्तान टीम इंडिया और बांग्लादेश टीम इंडिया और श्रीलंका टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान टीम इंडिया बनाम नेपाल टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश टीम इंडिया बनाम श्रीलंका नेपाल पाकिस्तान बांग्लादेश बाबर आजम बीसीसीआई रविंद्र जडेजा रोहित शर्मा विराट कोहली श्रीलंका श्रेयस अय्यर हार्दिक पांड्या

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश में कल आम चुनाव के लिए मतदान, प्री‑पोल सर्वे में BNP और जमात‑ए‑इस्लामी के बीच कड़ा मुकाबला

\