Asia Cup 2023: एशिया कप में विराट कोहली इतिहास रचने का सुनहरा मौका, तोड़ सकते हैं इन धुरंधर खिलाड़ियों के बड़े रिकॉर्ड्स

दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला श्रीलंका के पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहतरीन है. वहीं नेपाल की टीम का इस मैदान पर पहला मुकाबला होगा.टीम इंडिया ने 7 बार एशिया कप का खिताब जीता है. आखिरी बार साल 2018 में टीम इंडिया ने यह खिताब जीता था.

विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: एशिया कप (Asia Cup) का पहला आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला शनिवार को टीम इंडिया (Team India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच खेला गया. बारिश की वजह से ये मुकाबला रद्द हो गया. एशिया कप में टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला कल यानी 4 अगस्त को नेपाल (Nepal) से होगा. टीम इंडिया को अगर सुपर 4 में पहुंचना हैं तो उसे किसी भी हाल में नेपाल को हराना होगा. इस मुकाबले का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था.

दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला श्रीलंका के पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहतरीन है. वहीं नेपाल की टीम का इस मैदान पर पहला मुकाबला होगा.टीम इंडिया ने 7 बार एशिया कप का खिताब जीता है. आखिरी बार साल 2018 में टीम इंडिया ने यह खिताब जीता था और उस समय भी इस टूर्नामेंट का आयोजन वनडे फॉरमेट में किया गया था. BAN vs AFG, Asia Cup 2023 Score Update: बांग्लादेश ने जीता टॉस, अफगानिस्तान को दिया पहले गेंदबाजी न्योता

वनडे वर्ल्ड कप से पहले यह टीम इंडिया के लिए यह टूर्नामेंट काफी अहम होगा. एशिया कप में किंग कोहली का बल्ला जमकर आग उगलता है. टीम इंडिया को उम्मीद होगी कि इस बार कोहली का जमकर बरसे. विराट कोहली भी चाहेंगे कि वर्ल्ड कप से पहले वह अपने पुराने लय में लौट आए.

एशिया कप के वनडे फॉरमेट में किंग कोहली के आंकड़े

एशिया कप के वनडे फॉरमेट में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पहला मैच साल 2010 में खेला था. एशिया कप में अब तक विराट कोहली ने कुल 11 मैच खेले हैं और 10 पारियों में 61.30 की औसत के साथ 613 रन बनाए हैं.

इस दौरान विराट कोहली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 रन रहा है, जो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था. एशिया कप में विराट कोहली के बल्ले से अब तक 3 शतक और 1 अर्धशतक भी निकल चुका हैं. एशिया कप के वनडे फॉरमेट में विराट कोहली सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं.

13,000 वनडे रन बनाने के बेहद करीब

बता दें कि 'रन मशीन' कोहली ने वनडे क्रिकेट में 276 मैच खेले हैं और 57.32 की औसत से 12,902 रन बनाए हैं. अगर एशिया कप में विराट कोहली 98 रन और बना लेते हैं तो उनके 13,000 रन पूरे हो जाएंगे. ऐसा अनोखा कारनामा करने वाले विराट कोहली दुनिया के 5वें और भारत के केवल दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन पूर्व स्टार बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज हैं. सचिन तेंदुलकर ने 18,426 रन बनाए हैं. विराट कोहली भारत के लिए रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं.

वनडे में सबसे तेजी से 13 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज

सचिन तेंदुलकर: 321 पारियां

रिकी पोंटिंग: 341 पारियां

कुमार संगकारा: 363 पारियां

सनथ जयसूर्या: 416 पारियां

कुमार संगाकार का ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट कोहली

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एशिया कप के वनडे फॉरमेट में अब तक 3 शतक लगाए हैं. वहीं, श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा के एशिया कप में 4 शतक हैं. ऐसे में विराट कोहली कुमार संगाकारा का रिकॉर्ड तोड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच सकते हैं. एशिया कप के वनडे फॉरमेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या (6) के नाम है. शोएब मलिक ने भी एशिया कप में 3 शतक लगाए हैं. विराट कोहली के पास शोएब मलिक का भी रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका होगा.

एशिया कप में इन दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ सकते हैं किंग कोहली

बता दें कि विराट कोहली के नाम एशिया कप के वनडे फॉरमेट में 617 रन हैं. किंग कोहली श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मर्वन अटापट्टू (642), अरविंद डिसिल्वा (645), टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (648), श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने (674) और अर्जुन राणातुंगा (741) को इस एशिया कप पीछे छोड़ सकते हैं.

एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सनथ जयसूर्या के नाम दर्ज हैं. सनथ जयसूर्या ने एशिया कप में 1,220 रन बनाए है. टीम इंडिया की तरफ सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा 971 बनाए हैं. वहीं, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एशिया कप में 745 रन है.

Share Now

Tags

Afghanistan Asia Cup Asia Cup 2023 Babar Azam bangladesh BCCI hardik pandya Jasprit Bumrah Kuldeep Yadav Nepal Pakistan Ravindra Jadeja Rohit Sharma Shreyas Iyer Sri Lanka Team India Team India and Pakistan Team India vs Afghanistan Team India vs Bangladesh Team India vs Nepal Team India vs Pakistan Team India vs Sri Lanka Virat Kohli अफगानिस्तान एशिया कप एशिया कप 2023 कुलदीप यादव जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया टीम इंडिया और अफगानिस्तान फैन्स टीम इंडिया और नेपाल टीम इंडिया और पाकिस्तान टीम इंडिया और बांग्लादेश टीम इंडिया और श्रीलंका टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान टीम इंडिया बनाम नेपाल टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश टीम इंडिया बनाम श्रीलंका नेपाल पाकिस्तान बांग्लादेश बाबर आजम बीसीसीआई रविंद्र जडेजा रोहित शर्मा विराट कोहली श्रीलंका श्रेयस अय्यर हार्दिक पांड्या

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट