क्रिकेट

Asia Cup 2023 Final: फाइनल मुकाबले के लिए नहीं रखा गया है रिजर्व डे, बारिश की वजह से मैच रद्द हुआ मैच तो ऐसे तय किया जाएगा विनर

एशिया कप में सुपर 4 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच आज खेला गया. सुपर-4 में हर टीम 3-3 मुकाबले खेलेगी. इसके बाद टॉप-2 टीमें 17 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेलेंगी. सुपर 4 में टीम इंडिया का अगला मुकाबला 10 सितंबर को पाकिस्तान से होगा. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा.

Asia Cup 2023 Final: फाइनल मुकाबले के लिए नहीं रखा गया है रिजर्व डे, बारिश की वजह से मैच रद्द हुआ मैच तो ऐसे तय किया जाएगा विनर
एशिया कप 2023 (Photo credit: Twitter @StarSports)

मुंबई: एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के ग्रुप मुकाबले खत्म हो गए हैं. बुधवार यानी छह सितंबर से सुपर 4 मुकाबलों की शुरुआत हो गई. एशिया कप में बारिश की वजह से मैच पूरा होने में परेशानी हो रही है. ऐसे में पहले खबरें आईं कि सुपर-4 के मुकाबलों के स्थान बदले जाएंगे और इन मुकाबलों को कोलंबो (Colombo) की जगह हम्बनटोटा (Hambantota) में कराया जाएगा. अब खबर आई हैं कि सुपर-4 के मुकाबले आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो (R Premadasa Stadium Colombo) में ही आयोजित कराए जाएंगे.

इसी बीच एशिया कप के फाइनल मुकाबले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. एशियन क्रिकेट काउंसिल की तरफ से साफ कर दिया गया है कि फाइनल मुकाबले के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है. अगर बारिश की वजह से फाइनल मुकाबला पूरा नहीं हो पाता है तो दोनों टीमों को विजेता घोषित करके ट्रॉफी शेयर की जाएगी. Asia Cup 2023: एशिया कप 78 रन बनाते ही कोहराम मचा देंगे कप्तान रोहित शर्मा, बन जाएगा ये बड़ा रिकॉर्ड

बता दें कि एशिया कप का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाना है. रिजर्व डे नहीं होने के बाद मानसून के मौसम में श्रीलंका में एशिया कप के कुछ मैचों का आयोजन करवाए जाने पर सवाल उठने लाजमी है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पहले ही बारिश के चलते भारी नुकसान होने की बात कही है.

हर टीम 3 मुकाबले खेलेगी

एशिया कप में सुपर 4 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच आज खेला गया. सुपर-4 में हर टीम 3-3 मुकाबले खेलेगी. इसके बाद टॉप-2 टीमें 17 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेलेंगी. सुपर 4 में टीम इंडिया का अगला मुकाबला 10 सितंबर को पाकिस्तान से होगा. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा.

बारिश की वजह से इस वेन्यू को बदलने की चर्चा चली थी, लेकिन कहा जा रहा है कि मुकाबला इसी जगह खेला जा सकता है. जबकि इसके बाद वह 12 सितंबर को श्रीलंका और 15 सितंबर को बांग्लादेश से मुकाबला करेगी. ये सभी मैच भी कोलंबो में खेले जाएंगे हैं.

टीमों को ऐसे बांटा गया

बता दें कि इससे पहले एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) की तरफ से सुपर-4 में टीमों को A1, A2, B1 और B2 नाम दिया गया था. टीम इंडिया A2 के तौर पर सुपर-4 में मौजूद है. इसके समीकरण कुछ ऐसे थे कि यदि ग्रुप-बी से श्रीलंका या बांग्लादेश क्वालिफाई नहीं कर पाता, तो अफगानिस्तान की टीम उसकी जगह क्वालिफाई जाता. फिर टीम इंडिया का मुकाबला श्रीलंका या बांग्लादेश में से किसी एक टीम के साथ ही अफगानिस्तान से होता. अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया 10, 12 और 15 सितंबर को क्या धमाल मचाती है.

सुपर-4 और फाइनल मुकाबले का शेड्यूल

6 सितंबर- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश

9 सितंबर- श्रीलंका बनाम बांग्लादेश

10 सितंबर- टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान

12 सितंबर- टीम इंडिया बनाम श्रीलंका

14 सितंबर- पाकिस्तान बनाम श्रीलंका

15 सितंबर- टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश

17 सितंबर- फाइनल

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2023 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).