Asia Cup 2022: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा मैच भी जीतने उतरेगा भारत

ठीक एक हफ्ते पहले, एशिया कप 2022 ( Asia Cup 2022) के ग्रुप चरण में दुबई (Dubai) में भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के एक-दूसरे से भिड़ने को लेकर काफी चर्चा थी. यह भी उन दुर्लभ अवसरों में से एक था, जहां प्री-मैच में भारत-पाकिस्तान मैच का प्रचार आन-फील्ड खेल के साथ मेल खाता है.

ठीक एक हफ्ते पहले, एशिया कप 2022 ( Asia Cup 2022) के ग्रुप चरण में दुबई (Dubai) में भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan)  के एक-दूसरे से भिड़ने को लेकर काफी चर्चा थी. यह भी उन दुर्लभ अवसरों में से एक था, जहां प्री-मैच में भारत-पाकिस्तान मैच का प्रचार आन-फील्ड खेल के साथ मेल खाता है. यह भी पढ़ें: Road Safety World Series: तेंदुलकर की कप्तानी में खेलेंगे युवराज, इरफान, हरभजन

ग्रुप ए मैच दोनों टीमों के बीच एक मनोरंजक मैच रहा, जो हार्दिक पांड्या की बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने अंतिम ओवर में जीत लिया.शनिवार को अफगानिस्तान को शारजाह में पहला सुपर फोर मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए देखा जाएगा, लेकिन रविवार को दुबई में एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होगा जिस पर दोनों देशों और दुनिया भर के प्रशंसकों की नजर रहेंगी.यूएई में चिलचिलाती गर्मी के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम का माहौल रविवार को क्रिकेट की दुनिया में सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता के साथ एक दो डिग्री और ऊंचा हो जाएगा.

भारतीय दृष्टिकोण से, वे यह देखकर प्रसन्न होंगे कि कैसे पांड्या, भुवनेश्वर कुमार और सूर्यकुमार यादव ने वापसी करते हुए विराट कोहली के साथ, पाकिस्तान और हांगकांग के खिलाफ मैचों में टीम को जीत की मंजिल पर पहुंचाया. पाकिस्तान के खिलाफ रविवार के बड़े मैच से पहले भारत के लिए अभी भी कुछ बड़ी चुनौतियां हैं.केएल राहुल ने लंबी चोट के बाद वापसी की है, लेकिन वे एशिया कप में ज्यादा रन नहीं बना पाए.वह पाकिस्तान के खिलाफ पहली गेंद पर डक पर आउट हो गए और हांगकांग के खिलाफ मैच में उन्होंने 39 गेंदों में 36 रन बनाए. दो मैचों में अच्छा नहीं खेल पाए राहुल अब कप्तान रोहित शर्मा के साथ एक बड़ा स्कोर बनाने की फिराक में हैं.

गेंदबाजी आक्रमण में आवेश खान की बात करें तो वे अभी अपनी फॉर्म में नहीं हैं. पाकिस्तान के खिलाफ उनके दो ओवर में 1/19 के आंकड़े थे, लेकिन हांगकांग के खिलाफ उन्होंने अपने चार ओवरों में 53 रन दिए, जहां वह एक भी विकेट नहीं ले सके.वहीं, जडेजा ने भी शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम को दूसरे मैच में जीत देखने को मिली. चयन समिति को यह देखने की जरूरत है कि क्या वे अभी भी ऋषभ पंत को उनके बाएं हाथ के लिए प्लेइंग इलेवन में बरकरार रखेंगे या दीपक हुड्डा या अक्षर पटेल, जो कि जडेजा के समान हैं, उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल करेंगे.

वहीं, पाकिस्तान की टीम ने हांगकांग के खिलाफ 155 रन से बड़ी जीत हासिल की. खुशदिल शाह के फिनिशिंग टच देने से पहले उनके तेज गेंदबाजों और स्पिनरों को विकेट मिले, जबकि मोहम्मद रिजवान और फखर जमान ने अर्धशतक जमाया, लेकिन उनकी चिंता अभी भी शीर्ष क्रम को लेकर बनी हुई है.एशिया कप 2022 अब ऐसे चरण में है, जहां कोई भी टीम हल्की नहीं है और न ही उसे कम आंका जा सकता है. भारत और पाकिस्तान इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि सुपर फोर में एक गलत कदम भी फिनाले के लिए उनकी सुनियोजित योजनाओं को खतरे में डाल सकता है.जैसे ही टूर्नामेंट अंतिम चार चरण में आगे बढ़ेगा, भारत और पाकिस्तान रविवार को मैदान में उतरेंगे तो उत्साह का स्तर काफी ऊंचा होगा.

दोनों टीमें इस प्रकार है:

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (उप कप्तान), सूर्य कुमार यादव, दीपक हुड्डा, रिषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान.

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शाहदाब खान (उप कप्तान), आशिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हैरिस राउफ, इफतिखर अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), हसन अली, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन, शाहनवाज दहानी, उसमान कैदर.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होंगी सबकी निगाहें

Silver Rate Today, March 17, 2026: उतार चढाव के बीच चांदी की कीमतों में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई सहित प्रमुख शहरों में आज के ताजा रेट

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Seddon Park Pitch Report: हैमिल्टन में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

\