एशिया कप 2018: टीम इंडिया को पाकिस्तान ने दिया 238 रनों का टारगेट
पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टूर्नामेंट में दोनों टीमें इससे पहले बुधवार को आमने-सामने हुई थी, जहां भारत ने आठ विकेट से मैच जीता था. आज के मैच में जो टीम जीत दर्ज करेगी वह फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लेगी
एशिया कप-2018 के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान ने अपने 50 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 237 रन बनाए. भारतीय टीम को जीत के लिए 238 रन बनाने होंगे. पाकिस्तान की ओर पूर्व कप्तान शोएब मालिक ने 78 रन बनाए, कप्तान सरफराज़ अहमद ने 44 रनों का योगदान दिया. बता दें कि इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टूर्नामेंट में दोनों टीमें इससे पहले बुधवार को आमने-सामने हुई थी, जहां भारत ने आठ विकेट से मैच जीता था. आज के मैच में जो टीम जीत दर्ज करेगी वह फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लेगी.
भारत ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. वहीं पाकिस्तान ने दो बदलाव किए है. अगर भारत ये मुकाबला जीत जाता है तो वह फाइनल में पहुंच जाएगा. टीम इंडिया ने शुक्रवार को बांग्लादेश को हराया था.
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव
पाकिस्तान : फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, शोएब मलिक, सरफराज अहमद (कप्तान और विकेटकीपर), आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मोहम्मद आमिर
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2018 08:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

