Asha Sobhana Five-Wicket Haul In WPL: विमेंस प्रीमियर लीग में पांच विकेट लेने वाली पहली भारतीय बनीं आशा सोभना, एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर मचाई कोहराम

Asha Sobhana Five-Wicket Haul In WPL: आशा सोभना ने आरसीबी महिला गेंदबाजी इकाई में नई जान डाल दी क्योंकि उन्होंने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर कोहराम मचा दी है. डब्ल्यूपीएल 2024 में यूपीडब्ल्यू के खिलाफ आरसीबी के पहले मैच में अपना पहला पांच विकेट लेने का कारनामा की है. 158 के स्कोर का पीछा करते हुए, यूपीडब्ल्यू को शीर्ष क्रम का पतन हुआ, लेकिन श्वेता सहरावत और ग्रेस हैरिस की साझेदारी उन्हें जीत के करीब ले जा रही थी. तभी आशा ने दोनों सेट बल्लेबाजों और किरण नवगिरे को आउट कर खेल को फिर से आरसीबी के पक्ष में कर दिया. वह पांच विकेट लेने वाली पहली भारतीय बनीं.

ट्वीट देखें: