Why Arshdeep Singh Not Playing Today? इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 इतिहास रचने से वंचित रह जाएंगे अर्शदीप सिंह, जानें स्टार गेंदबाज क्यों नहीं खेल रहे है आज का मुकाबला
अर्शदीप सिंह को इस मुकाबले में आराम दिया गया है. अर्शदीप ने सीरीज के पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2/17 के आंकड़े दर्ज किए थे, लेकिन दूसरे मैच में उनका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा. उन्होंने 40 रन देकर सिर्फ एक विकेट लिया, जिससे उनकी किफायती गेंदबाजी पर सवाल उठे.
India National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का तीसरा मुकाबला 28 जनवरी( मंगलवार) को राजकोट (Rajkot) के निरंजन शाह स्टेडियम (Niranjan Shah Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 07:00 PM से खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया के कप्तान सुर्याकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है. जिसमे वजह से लगातार तीसरी बार इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करेगी, टीम इंडिया एक बदलाव के साथ उतर रही है. लंबे इंतेजार के बाद मोहम्मद शमी की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो रही हैं, जो अर्शदीप सिंह की जगह लेंगे. यह भी पढ़ें: टीम इंडिया ने जीता टॉस, इंग्लैंड पहले करेगी बल्लेबाजी, मोहम्मद शमी की वापसी, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
शमी की वापसी और अर्शदीप की गैरमौजूदगी
मोहम्मद शमी लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं. 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल होने के बाद शमी को लगभग एक साल तक टीम से बाहर रहना पड़ा. शमी ने अपनी फिटनेस वापस पाने के लिए घरेलू टूर्नामेंट जैसे रणजी ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा लिया. टीम के नए बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने एक दिन पहले शमी की फिटनेस की पुष्टि की थी, जिसके बाद उन्हें तीसरे टी20 में खेलने का मौका मिला.
वहीं, अर्शदीप सिंह को इस मुकाबले में आराम दिया गया है. अर्शदीप ने सीरीज के पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2/17 के आंकड़े दर्ज किए थे, लेकिन दूसरे मैच में उनका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा. उन्होंने 40 रन देकर सिर्फ एक विकेट लिया, जिससे उनकी किफायती गेंदबाजी पर सवाल उठे.
अर्शदीप के लिए यादगार मौका हाथ से गया
अर्शदीप सिंह इस मुकाबले में इतिहास रचने के करीब थे. उन्हें टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ तीन विकेट की जरूरत थी. अगर वह इस मैच में खेलते, तो उनके पास यह उपलब्धि हासिल करने का शानदार मौका होता. हालांकि, टीम प्रबंधन ने शमी को मौका देकर अपनी तेज गेंदबाजी इकाई को मजबूती देने का फैसला किया है. हालांकि, अर्शदीप सिंह को इस मुकाबले में आराम दिया गया है, लेकिन वह टीम इंडिया की योजनाओं का अहम हिस्सा बने रहेंगे। उनकी किफायती गेंदबाजी और डेथ ओवरों में विकेट चटकाने की क्षमता उन्हें आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए महत्वपूर्ण बनाती है.
भारत ने इस पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. पहले मैच में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की, जबकि दूसरे मैच में रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से बाजी मारी. अब तीसरे टी20 में मोहम्मद शमी की वापसी के साथ टीम इंडिया का लक्ष्य सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2025 07:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

