Andre Russell New Milestone: आंद्रे रसेल ने ईडन गार्डन्स में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी

कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ़ एक बेहतरीन पारी खेलकर सुर्खियां बटोरीं. दोनों टीमें 4 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2025 के 53वें मैच में आमने-सामने थी.

Andre Russell (Photo: X)

Andre Russell New Milestone: कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ़ एक बेहतरीन पारी खेलकर सुर्खियां बटोरीं. दोनों टीमें 4 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2025 के 53वें मैच में आमने-सामने थी. कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच की शुरुआत की और रसेल ने पहली पारी में अपनी टीम के लिए शानदार पारी खेली. पारी की धीमी शुरुआत के बावजूद रसेल ने मेजबान टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया और 25 गेंदों में 57* रन बनाए. जिसमें उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के लगाए. इस दौरान अपनी पारी में रसेल ने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की. ​​स्टार ऑलराउंडर कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 1000 रन बनाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए.

यह भी पढें: KKR vs RR TATA IPL 2025 Scorecard: कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से हराया, प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को रखा जीवित

मैच से पहले रसेल को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए आंद्रे रसेल को सिर्फ 11 रन की जरूरत थी और उनकी शानदार बल्लेबाजी ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. कुल मिलाकर, वह गौतम गंभीर (1,407 रन) और रॉबिन उथप्पा (1,159 रन) के बाद ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मैदान पर अपनी 50वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की. ईडन में रसेल का औसत 33.74 है और उनका स्ट्राइक रेट 189.89 का है. जबकि सर्वदिक स्कोर 80* रन है. उन्होंने इस मैदान पर छह अर्द्धशतक भी लगाए हैं. कुल मिलाकर, उन्होंने 138 आईपीएल मैचों में 2,613 रन बनाए हैं, जिसमें 12 अर्द्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा रसेल कोलकाता के लिए 2500 रन बनाने वाले गए गंभीर के बाद दूसरे खिलाड़ी हैं.

केकेआर और आरआर के बीच मैच की बात करें तो सुनील नरेन और रहमानुल्लाह गुरबाज ने क्रमशः 11 और 35 रन बनाकर संघर्ष की शुरुआत की. लेकिन अजिंक्य रहाणे ने बोर्ड पर 30 रन जोड़े. जबकि अंगकृष रघुवंशी ने 31 गेंदों में 44 रन बनाए. इसके अलावा, रसेल के 57* रन की मदद से कोलकाता ने खेल की पहली पारी में कुल 206 रन बनाए. जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 8 विकेट खोकर 205 रन ही बना सकी और एक रन से मैच हार गई.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड