अमरोहा: तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां को पुलिस ने किया अरेस्ट
जहां ने आरोप लगाया कि मोहम्मद शामी के पैसे और रसूखदार लोगों से पहचान की वजह से यूपी पुलिस उसे परेशान कर रही है. रात 12 बजे पुलिस उसे उसके पति के घर से उठा लाई और कुछ भी खाने पीने को नहीं दिया गया है
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पर्सनल लाइफ एक बार फिर विवादों में आ गई है. खबरों के अनुसार शमी की पत्नी हसीन जहां ने उनके घर पहुंची जहां मोहम्मद शामी की मां और परिवार वालों से हसीन जहां की कहासुनी हुई. हसीन जहां को शांति भंग होने की आशंका में गिरफ्तार कर लिया गया. घटना डिडौली थाना इलाके के सहसपुर अली नगर गांव में मोहम्मद शामी के पैतृक आवास.
वहीं, जहां ने आरोप लगाया कि मोहम्मद शामी के पैसे और रसूखदार लोगों से पहचान की वजह से यूपी पुलिस उसे परेशान कर रही है. रात 12 बजे पुलिस उसे उसके पति के घर से उठा लाई और कुछ भी खाने पीने को नहीं दिया गया है. बता दें कि बीसीसीआई ने पत्नी हसीन जहां के साथ विवादों के चलते शमी को अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हटा दिया था. जांच के बाद एंटी करप्शन यूनिट ने मोहम्मद शमी को क्लीनचिट दे दी.
ज्ञात हो कि मोहम्मद शामी इस समय IPL में पंजाब की ओर से खेल रहे है. 2019 ICC Cricket World Cup की टीम में उनका चुनाव भी हुआ है. वो इंग्लैंड की तेज पिचों पर खेलेंगे. 2015 World Cup में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2019 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

