Happy Birthday Amit Mishra: असाधारण प्रतिभा के धनी अमित मिश्रा को नहीं मिला पर्याप्त मौका, जन्मदिन के मौके पर जानिए स्टार स्पीनर की कहानी

अमित मिश्रा का जन्म 24 नवंबर 1982 को दिल्ली में हुआ था. बचपन से ही क्रिकेट में रुचि रखने वाले मिश्रा ने हरियाणा की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेला. मिश्रा एक दाएं हाथ के बेहतरीन लेग स्पिनर रहे. फ्लाइट, गुगली और लेगब्रेक उनकी विशेषता थी

अमित मिश्रा (Photo credit: Instagram @mishiamit)

Happy Birthday Amit Mishra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज अमित मिश्रा की गिनती एक बेहतरीन स्पिनर के रूप में होती है. मिश्रा को उनकी क्षमता और प्रतिभा के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम में मौका नहीं मिला. पर्याप्त मौका मिलने की स्थिति में उनका कद भी अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, और आर अश्विन की तरह हो सकता था. अमित मिश्रा का जन्म 24 नवंबर 1982 को दिल्ली में हुआ था. बचपन से ही क्रिकेट में रुचि रखने वाले मिश्रा ने हरियाणा की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेला. मिश्रा एक दाएं हाथ के बेहतरीन लेग स्पिनर रहे. फ्लाइट, गुगली और लेगब्रेक उनकी विशेषता थी. शुभमन गिल की चोट गंभीर, T20I सीरीज में खेलना भी मुश्किल; बेंगलुरु में शुरू होगा रिहैब- रिपोर्ट्स

गेंदबाजी में विविधता की वजह से वह बल्लेबाजों को छकाने और आउट करने में निपुण थे. इसके अलावा वह निचले क्रम के बेहतरीन बल्लेबाज भी थे. घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर 2003 में उन्होंने वनडे में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया. 2008 में टेस्ट और 2010 में टी20 में उनका डेब्यू हुआ था. मिश्रा 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे. 2017 में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच में उन्होंने टी20 के रूप में खेला था. 2003 से 2017 तक 14 साल के अंदर मिश्रा कई बार टीम से अंदर-बाहर हुए। वह कभी भी टीम में अपनी जगह नहीं बना सके.

भारत के लिए 22 टेस्ट में 76 विकेट उन्होंने लिए. साथ ही बल्लेबाजी में 4 अर्धशतक लगाते हुए 648 रन भी बनाए. 36 वनडे में 64 और 10 टी20 में 16 विकेट उन्होंने झटके. ये आंकड़े और भी बेहतर होते अगर उन्हें ज्यादा मौके मिले होते. आईपीएल में उन्हें भरपूर मौका मिला और उन्होंने अपनी श्रेष्ठता दुनिया की इस सबसे महंगी और लोकप्रिय लीग में साबित की.

2008 से 2024 के बीच अमित मिश्रा ने लीग में 162 मैचों में 174 विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स, डेक्कन चार्जेस, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए खेला. वह लीग के 8वें सफलतम गेंदबाज हैं. अमित मिश्रा आईपीएल में तीन अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हुए हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं. 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स, 2011 में डेक्कन चार्जेस और 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए उन्होंने हैट्रिक ली थी. अमित मिश्रा ने लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर रहने के बाद 4 सितंबर 2025 को क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 Semi Final Match Dubai Pitch Report: दुबई में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाजों का होगा जलवा? सेमीफाइनल मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 Semi Final Match Winner Prediction: क्या सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाएगी टीम इंडिया? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Dubai Weather Update: दुबई में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? पहले सेमीफाइनल से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

India Women vs Bangladesh Women Semi Final Match Preview: दुबई में आज होगा भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच महामुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सभी डिटेल्स