क्रिकेट

Guyana Amazon Warriors vs Antigua and Barbuda Falcons CPL 2024 Scorecard: कैरेबियन प्रीमियर लीग में अमेज़न वॉरियर्स ने एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स को 27 रनों से हराया, यहां देखें GAW बनाम ABF मैच का स्कोरकार्ड

रोमांचक मुकाबले में अमेज़न वॉरियर्स ने एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स को 27 रन से हराया हैं. एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स ने लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उनकी पूरी टीम 18.5 ओवर में 108 रन पर ऑल आउट हो गई. वॉरियर्स ने अपनी स्थिति को मजबूत किया और टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी को बनाए रखा हैं. अमेज़न वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 135 रन का लक्ष्य रखा

Guyana Amazon Warriors vs Antigua and Barbuda Falcons CPL 2024 Scorecard: कैरेबियन प्रीमियर लीग में अमेज़न वॉरियर्स ने एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स को 27 रनों से हराया, यहां देखें GAW बनाम ABF मैच का स्कोरकार्ड
कैरिबियन प्रीमियर लीग का LOGO (Photo Credit: X Formerly As Twitter

Guyana Amazon Warriors vs Antigua and Barbuda Falcons Caribbean Premier League 2024 Scorecard: कैरेबियन प्रीमियर लीग(CPL) 2024 में अमेज़न वॉरियर्स(GAW) बनाम एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स(ABF) मैच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया. रोमांचक मुकाबले में अमेज़न वॉरियर्स ने एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स को 27 रन से हराया हैं. एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स ने लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उनकी पूरी टीम 18.5 ओवर में 108 रन पर ऑल आउट हो गई. वॉरियर्स ने अपनी स्थिति को मजबूत किया और टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी को बनाए रखा हैं. अमेज़न वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 135 रन का लक्ष्य रखा था. टीम के लिए मुख्य योगदान देने वाले बल्लेबाज मोइन अली ने 33 गेंदों में 42 रन बनाए. उनके अलावा, अज़म खान ने 24 गेंदों में 29 रन बनाए, जबकि शाई होप केवल 15 रन बना सके. मैच का प्लेयर ऑफ द मैच मोइन अली रहे, जिन्होंने गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. यह भी पढ़ें: कैरेबियन प्रीमियर लीग में सेंट लूसिया किंग्स ने बारबाडोस रॉयल्स को 7 विकेट से हराया, यहां देखें SKL बनाम BR मैच का स्कोरकार्ड

एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स की गेंदबाजी में मोहम्मद आमिर ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि इमाद वसीम ने 2/39 के आंकड़े के साथ अपनी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. लेकिन वॉरियर्स के बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की और एक प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया.

जब एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स ने लक्ष्य का पीछा करने का प्रयास किया, तो उनकी बल्लेबाजी कमजोर साबित हुई. पूरी टीम 18.5 ओवर में 108 रन पर ऑल आउट हो गई. फाल्कन्स के लिए कोफी जेम्स ने 23 गेंदों में 27 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. वॉरियर्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें मोइन अली ने 4 ओवर में केवल 9 रन देकर 3 विकेट लिए. इसके अलावा, ड्वेन प्रेटोरियस ने 2.5 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जिससे फाल्कन्स की बल्लेबाजी लाइनअप पूरी तरह से बिखर गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2024 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).