क्रिकेट

Scotland vs Australia 1st T20I 2024 Preview: स्कॉटलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया फर्स्ट टी20आई से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत मैच से जुड़ी सारी डिटेल्स

04 सितंबर(बुधवार) को स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल (T20I) सीरीज़ का पहला मुकाबला एडिनबर्ग के स्टॉकब्रिज में द ग्रेंज क्लब में खेला जाएगा. स्कॉटलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया(SCO vs AUS) पहला T20I 2024 मैच भारतीय समयनुसार शाम 07:00 बजे से खेला जाएगा

Scotland vs Australia 1st T20I 2024 Preview: स्कॉटलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया फर्स्ट टी20आई से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत मैच से जुड़ी सारी डिटेल्स
AUS vs SCO (Photo Credit: @CricketScotland)

Scotland National Cricket Team vs Australia National Cricket Team 1st T20I 2024 Preview: स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल (T20I) सीरीज़ का पहला मुकाबला 04 सितंबर(बुधवार) को एडिनबर्ग के स्टॉकब्रिज में द ग्रेंज क्लब में खेला जाएगा. स्कॉटलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया(SCO vs AUS) पहला T20I 2024 मैच भारतीय समयनुसार शाम 07:00 बजे से खेला जाएगा. टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो गया है. ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी मिचेल मार्श करते हुए नजर आएंगे. ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल और मिशेल स्टार्क जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया है. जबकि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट के कारण बाहर हो गए हैं. वहीं स्कॉटलैंड की कमान रिची बेरिंगटन हाथों में होगी.  इससे पहले स्कॉटलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया फर्स्ट टी20आई के लिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत अन्य डिटेल्स के लिए नीचें स्क्रॉल कर सकते है. यह भी पढ़ें: स्कॉटलैंड के खिलाफ पहले टी20आई में ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा जीत की उम्मीद, यहां जानें कैसे चुने बेस्ट फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

टेस्ट मैचों में स्कॉटलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया का हेड टू हेड रिकॉर्ड(Head To Head): स्कॉटलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया ने टी20आई क्रिकेट में 1 बार एक-दूसरे का सामना किया है, जिसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 1 मैच जीते हैं औरस्कॉटलैंड ने खाता नहीं खो पाया है. सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया अपने दबदबा को बरकरार रखने की कोशिश करेगा.वही स्कॉटलैंड उलटफेर की उम्मीद कर रही होगी.

स्कॉटलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 2024 मैच में मुख्य खिलाड़ी(Key Players): नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रैविस हेड, रिची बेरिंगटन, ओली हेयर्स, मार्क वाट ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है, जिनपर सबकी निगाहें होगी. यह भी पढ़ें: 

 

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(Mini Battle): ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज़ ट्रैविस हेड और मार्क वाट के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वही ओली हेयर्स और एडम ज़म्पा के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

स्कॉटलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 2024 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

04 सितंबर(बुधवार) को स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल (T20I) सीरीज़ का पहला मुकाबला एडिनबर्ग के स्टॉकब्रिज में द ग्रेंज क्लब में खेला जाएगा. स्कॉटलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया(SCO vs AUS) पहला T20I 2024 मैच  भारतीय समयनुसार शाम 07:00 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 06:30 PM को होगा.

स्कॉटलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 2024 टेलीकास्ट या स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच टी20 मैच का अधिकारिक प्रसारणकर्ता उपलब्ध नहीं है. जिसके वजह से भारत में मैच का लाइव टेलीकास्ट किसी भी चैनल पर उपलब्ध नहीं होगा. हालांकि भारत में इस मुकाबले का ऑनलाइन स्ट्रीमिंग राईट फैनकोड ऐप और वेबसाइट के पास है जो इस मुकाबले को अपने FanCode App पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध कराएगी. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में पहले टी20 मैच कायो और फॉक्सटेल पर लाइव देखा जा सकता है.

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट 2024 संभावित प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, टिम डेविड, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, रिले मेरेडिथ, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा

स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: माइकल जोन्स, रिची बेरिंगटन (कप्तान), ओली हेयर्स, मार्क वाट, ब्रैडली व्हील, चार्ली कैसल, क्रिस ग्रीव्स, जैक जार्विस, सफ्यान शरीफ, ब्रैंडन मैकमुलेन, मैथ्यू क्रॉस

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2024 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).