IPL 2020 से पहले Rishabh Pant बने टिकट कलेक्टर, साथी खिलाड़ियों के चेक किए टिकट, देखें मजेदार वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक वीडियो उनकी मालिकाना हक वाली इंडियन प्रीमियर लीग टीम दिल्ली कैपिटल्स ने शेयर की है. इस वीडियो में वह अपने साथी खिलाड़ियों के साथ एक बस में बैठे नजर आ रहे हैं. इस दौरान ऋषभ पंत को मजाक में अपने साथी खिलाड़ियों से टिकट मांगते हुए देखा जा रहा है.

ऋषभ पंत (Photo Credits: Instagram)

IPL 2020: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का एक वीडियो उनकी मालिकाना हक वाली इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) की  दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) टीम ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर की है. इस वीडियो में वह अपने साथी खिलाड़ियों के साथ एक बस में बैठे नजर आ रहे हैं. इस दौरान ऋषभ पंत को मजाक में अपने साथी खिलाड़ियों से टिकट मांगकर चेक करते हुए देखा जा रहा है.

बात करें ऋषभ पंत के आईपीएल (IPL) टूर्नामेंट में प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने देश की इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अबतक 54 मैच खेलते हुए 54 इनिंग्स में 1736 रन बनाए हैं. ऋषभ पंत के बल्ले से इस दौरान एक शतक और 11 शतक निकले हैं. पंत का आईपीएल में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 128 रन है. इसके अलावा ऋषभ पंत ने आईपीएल टूर्नामेंट में अबतक 33 कैच, तीन रन आउट और 11 स्टम्पिंग की है.

यह भी पढ़ें- ऋषभ पंत ने कहा- धोनी मेरे मेंटर की तरह हैं, टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों ने हमेशा मेरी मदद की

वहीं बात करें टीम इंडिया के लिए तो ऋषभ पंत ने टीम के लिए अबतक 13 टेस्ट मैच खेलते हुए 22 इनिंग्स में 814 रन बनाए हैं. इस दौरान पंत ने दो शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में पंत का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 159 रन है.

इसके अलावा पंत ने भारतीय टीम के लिए 16 वनडे मैच खेलते हुए 14 इनिंग्स में 374 रन बनाए है. इस फॉर्मेट में पंत के नाम महज एक अर्धशतक दर्ज है. पंत ने देश के लिए 28 T20 मैच खेलते हुए 25 इनिंग्स में 410 रन बनाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रनों से रौंदा, ईशान मलिंगा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में जीत की तलाश में उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कड़ा मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू