'Trophy Pe Tendulkar Ka Naam Tha Aise Kaise Jaane Dete' टेस्ट सीरीज़ ड्रॉ के बाद शुभमन गिल पर LSG की पोस्ट पर मचा बवाल, फैंस ने सुनाई खरीखोटी, देखें रिएक्शन

IPL Franchise LSG Face Backlash: इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ 2-2 से ड्रॉ होने के बाद भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की एक तस्वीर को लेकर IPL फ्रेंचाइज़ी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) विवादों में घिर गई है. दरअसल, LSG ने अपने ऑफिशियल X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर शुभमन गिल की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी हाथ में लिए नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया था. “तेंदुलकर का नाम था. ऐसे कैसे जाने देते 🏆.” इस कैप्शन को लेकर सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने LSG को जमकर लताड़ा. कुछ फैंस ने इसे हल्के फुल्के अंदाज़ में लिया, लेकिन ज्यादातर लोगों ने इसे असंवेदनशील और निजी जीवन से जुड़ा मज़ाक बताया. कई यूज़र्स ने इस पोस्ट को शुभमन गिल और सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के बीच अफवाहों में रही रिलेशनशिप से जोड़कर देखा और फ्रेंचाइज़ी की नैतिकता पर सवाल उठाए.

देखें फैंस का रिएक्शन