क्रिकेट

Jos Buttler Replacement: चैंपियंस ट्रॉफी में शर्मनाक सफ़र के बाद जोस बटलर ने छोड़ी कप्तानी, इंग्लैंड के नए वनडे कप्तान की रेस में ये 3 प्रबल दावेदार

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने अब वनडे और टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है. वह 1 मार्च को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला बतौर कप्तान खेलेंगे. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) जल्द ही फैसला ले सकता है कि जोस बटलर की जगह किसको को कप्तान बनाए जाए. किसको यह जिम्मेदारी सौंपी जाए. जो रूट, बेन डकेट और हैरी ब्रूक तीनों मजबूत दावेदार हैं.

Jos Buttler Replacement: चैंपियंस ट्रॉफी में शर्मनाक सफ़र के बाद जोस बटलर ने छोड़ी कप्तानी, इंग्लैंड के नए वनडे कप्तान की रेस में ये 3 प्रबल दावेदार
Jos Buttler (Photo: @englandcricket)

Jos Buttler Replacement As England's White-Ball Captain: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी(ICC Champions Trophy) 2025 में इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद एक बार फिर टीम की कप्तानी को लेकर सवाल उठने लगे थे. इंग्लैंड, जिसने 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2022 टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था, पिछले तीन आईसीसी टूर्नामेंट्स में संघर्ष करता नजर आया है. इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब कप्तान जोस बटलर पर दबाव बढ़ गया है. जिसके बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने अब वनडे और टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है. वह 1 मार्च को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला बतौर कप्तान खेलेंगे. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) जल्द ही फैसला ले सकता है कि जोस बटलर की जगह किसको को कप्तान बनाए जाए. किसको यह जिम्मेदारी सौंपी जाए. जो रूट, बेन डकेट और हैरी ब्रूक तीनों मजबूत दावेदार हैं. यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी से बुरी तरफ बाहर होने के बाद जोस बटलर ने छोड़ी कप्तानी, अफगानिस्तान के खिलाफ मिली थी हार

इंग्लैंड को अफगानिस्तान से हारकर बाहर होना पड़ा, जिससे टीम की खराब फॉर्म उजागर हुई. पिछले 10 वनडे मैचों में इंग्लैंड को 9 में हार मिली है. इससे पहले 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भी टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था. और उनके पद से हटने या हटाए जाने की अटकलें तेज हो गई थी. आज इस आर्टिकल में उन 3 विकल्पों क बारे में चर्चा करेंगे जो इंग्लैंड की वाइट बॉल टीम की कमान संभाल सकते हैं.

 जो रूट: इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान जो रूट को वनडे टीम की कप्तानी सौंपने का विचार किया जा सकता है. 64 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड की कमान संभाल चुके रूट के नेतृत्व कौशल को टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा सराहा नहीं गया, लेकिन वह इंग्लैंड को ट्रांज़िशन पीरियड में मदद कर सकते हैं. रूट का वनडे प्रदर्शन शानदार रहा है. उन्होंने 165 पारियों में 48.04 की औसत से 6822 रन बनाए हैं, जिसमें 17 शतक और 41 अर्धशतक शामिल हैं. मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी में भी उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा है. उनके पास अनुभव और खिलाड़ियों का सम्मान है, जिससे वह अगले दो साल तक टीम की कमान संभाल सकते हैं.

बेन डकेट:  बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने पिछले कुछ वर्षों में इंग्लैंड के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले ही मैच में उन्होंने 165 रनों की बड़ी पारी खेली थी. इसके अलावा, वह लंबे समय से इंग्लैंड की लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा रहे हैं. डकेट 2023 में आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में इंग्लैंड के उप-कप्तान रह चुके हैं। उन्होंने काउंटी क्रिकेट और द हंड्रेड में वेल्श फायर टीम की कप्तानी भी की है. ऐसे में उनके पास कप्तानी का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह शानदार फॉर्म में हैं और इंग्लैंड की वनडे टीम के लिए एक संभावित कप्तान हो सकते हैं.

हैरी ब्रूक: 26 वर्षीय हैरी ब्रूक को इंग्लैंड क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है. हाल ही में वह फॉर्म से जूझ रहे हैं, लेकिन उनमें अपार संभावनाएं हैं. 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने इंग्लैंड की कप्तानी की थी और 312 रन बनाए थे. पांच पारियों में उन्होंने 78 की औसत और 127.86 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल थे. ब्रूक इंग्लैंड की मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी टीम में उप-कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं. उनकी उम्र और भविष्य की संभावना को देखते हुए उन्हें इंग्लैंड का अगला वनडे कप्तान बनाया जा सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2025 08:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).