क्रिकेट

IPL 2025 All Teams Squad: आईपीएल मेगा ऑक्शन में रिकॉर्ड तोड़ बोली के बाद कुछ ऐसा दिखता हैं CSK, MI, RCB, DC और LSG समेत सभी टीमों की स्क्वाड, यहां देखें पूरी लिस्ट

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 मेगा नीलामी के पहले दिन फ्रेंचाइजियों ने भारतीय खिलाड़ियों पर खूब पैसा खर्च किया, जिसमें ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और वेंकटेश अय्यर जैसे खिलाड़ियों ने इस बड़े इवेंट से सबसे ज्यादा पैसा कमाया. लखनऊ सुपर जायंट्स पंत को 27 करोड़ रुपये की बोली लगाकर आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

IPL 2025 All Teams Squad: आईपीएल मेगा ऑक्शन में रिकॉर्ड तोड़ बोली के बाद कुछ ऐसा दिखता हैं CSK, MI, RCB, DC और LSG समेत सभी टीमों की स्क्वाड, यहां देखें पूरी लिस्ट
IPL 2025 Mega Auction (Photo Credit: X)

IPL 2025 Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 मेगा नीलामी के पहले दिन फ्रेंचाइजियों ने भारतीय खिलाड़ियों पर खूब पैसा खर्च किया, जिसमें ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और वेंकटेश अय्यर जैसे खिलाड़ियों ने इस बड़े इवेंट से सबसे ज्यादा पैसा कमाया. लखनऊ सुपर जायंट्स पंत को 27 करोड़ रुपये की बोली लगाकर आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड तोड़ दिया. श्रेयस अय्यर, जिन्होंने कुछ समय के लिए उपरोक्त रिकॉर्ड अपने नाम किया था, को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा. वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 23.75 करोड़ रुपये की भारी भरकम कीमत पर वापस खरीद लिया. कुल मिलाकर, पहले दिन ही फ्रैंचाइजी ने खिलाड़ियों को खरीदने पर 467.95 करोड़ रुपये खर्च किए. यह भी पढ़ें: आईपीएल मेगा ऑक्शन की एक्सीलरेटेड राउंड में UNSOLD खिलाड़ियों की लगी भरमार, कई दिग्गज को नहीं मिला खरीदार

आज दूसरे दिन, आईपीएल मेगा ऑक्शन में टॉप बिक्री में मुकेश कुमार ₹8 करोड़, आकाश दीप (₹8 करोड़),मार्को जेनसन (₹7 करोड़), लॉकी फर्ग्यूसन (₹2 करोड़), जोश इंग्लिस (₹2.6 करोड़), क्रुणाल पांड्या (₹5.75 करोड़), भुवनेश्वर कुमार (₹10.75 करोड़), दीपक चाहर ( ₹9.25 करोड़), अल्लाह ग़ज़नफ़र (₹4.80 करोड़), नितीश राणा (₹4.2 करोड़), तुषार देशपांडे (₹6.5 करोड़) शामिल है.

यहां देखें आईपीएल के सभी टीमों की स्क्वाड(IPL 2025 All Teams Squad)

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, आर. अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद, विजय शंकर, सैम कुरेन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ

मुंबई इंडियंस: जसप्रित बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, ट्रेंट बाउल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, अल्लाह ग़ज़नफ़र, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिशेल सेंटनर, रीस टॉपले, कृष्णन श्रीजीत , राज अंगद बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, लिज़ाद विलियम्स, विग्नेश पुथुर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक छिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी

कोलकाता नाइट राइडर्स: रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज़, एनरिक नॉर्टजे, अंगकृष रघुवंशी, वैभव अरोड़ा, मयंक मार्कंडे, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन, लवनिथ सिसौदिया, अजिंक्य रहाणे, अनुकूल रॉय, मोईन अली, उमरान मलिक

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, इशान किशन, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा, अथर्व ताइदे, अभिनव मनोहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्से, कामिंडु मेंडिस , अनिकेत वर्मा, ईशान मलिंगा, सचिन बेबी

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, वानिंदु हसरंगा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, नितीश राणा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह, फजलहक फारूकी, वैभव सूर्यवंशी, क्वेना मफाका, कुणाल राठौड़, अशोक शर्मा

पंजाब किंग्स: शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह, अर्शदीप सिंह, श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नेहल वढेरा, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, विजयकुमार विशक, यश ठाकुर, मार्को जानसन, जोश इंगलिस, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर पन्नू ,कुलदीप सेन, प्रियांश आर्य, एरोन हार्डी, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट, पाइला अविनाश, प्रवीण दुबे

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, मिशेल स्टार्क, केएल राहुल, हैरी ब्रूक, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, टी. नटराजन, करुण नायर, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, फाफ डु प्लेसिस, मुकेश कुमार, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, दुष्मंथा चमीरा, डोनोवन फरेरा, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी

गुजरात टाइटंस: राशिद खान, शुबमन गिल, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, कैगिसो रबाडा, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा, निशांत सिंधु, महिपाल लोमरोर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, मानव सुथार, वाशिंगटन सुंदर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, अरशद खान , गुरनूर बरार, शेरफेन रदरफोर्ड, साई किशोर, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया

लखनऊ सुपर जाइंट्स:

निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत, डेविड मिलर, एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, अवेश खान, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, आकाश दीप, हिम्मत सिंह, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, शाहबाज अहमद, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के।

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2024 08:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).