टी20 के बाद अब वनडे की भी कप्तानी छोड़ सकते है Virat Kohli, ये धुरंधर बन सकते है अगले कप्तान
विराट कोहली के बाद केएल राहुल को टीम इंडिया का वनडे कप्तान बना सकते है. केएल राहुल इस समय शानदार फॉर्म में हैं. राहुल ने आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी काफी अच्छी की है. अगर बीसीसीआई दूसरी टीमों की तरह हर फॉर्मेट के लिए कप्तान चुने तो राहुल भी एक बड़े दावेदार हैं.
मुंबई: टीम इंडिया (Team India) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने हाल ही में टी20 टीम की कप्तानी छोड़ी है. जिसके बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को टी20 कप्तानी बनाया गया हैं. टी20 की कप्तानी छोड़ने के बाद अब ऐसे खबर सामने आ रही है जो सबको चौके देगी. विराट कोहली जल्द ही वनडे टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला भी ले सकते हैं. इस बात का खुलासा खुद टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने किया है. NZ vs AUS Final, ICC T20 World Cup Final: कल न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा फाइनल मुकाबला, जानें किसका है पलड़ा भारी
रवि शास्त्री के मुताबिक कोरोना वायरस से जुड़े दबाव से निपटने के लिए विराट कोहली टी20 के बाद टेस्ट और वनडे से भी कप्तानी छोड़ सकते हैं. यूएई में खेले जा रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से टीम इंडिया के जल्दी बाहर होने के साथ ही रवि शास्त्री का टीम के साथ कार्यकाल समाप्त हो गया.
कप्तानी की रेस में ये खिलाड़ी आगे-
रोहित शर्मा
इस रेस में रोहित शर्मा सबसे आगे हैं. विराट कोहली के बाद टीम इंडिया का वनडे कप्तान रोहित शर्मा को बनाया जा सकता हैं. रोहित को हाल ही में टी20 टीम की कमान सौंपी गई है. रोहित शर्मा का कप्तानी रिकॉर्ड भी शानदार रहा है. रोहित ने आईपीएल में भी बेहतरीन कप्तानी की हैं. रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल की ट्ऱॉफी जीती है.
केएल राहुल
विराट कोहली के बाद केएल राहुल को टीम इंडिया का वनडे कप्तान बना सकते है. केएल राहुल इस समय शानदार फॉर्म में हैं. राहुल ने आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी काफी अच्छी की है. अगर बीसीसीआई दूसरी टीमों की तरह हर फॉर्मेट के लिए कप्तान चुने तो राहुल भी एक बड़े दावेदार हैं. अगर एक विकेटकीपर कप्तान की भूमिका निभाता है तो उसे खेल ज्यादा समझ आता है. बीसीसीआई केएल राहुल को नजरअंदाज नहीं कर सकती हैं.
ऋषभ पंत
वनडे कप्तानी की रेस में टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी बने हुए हैं. पंत की बात करें तो वो काफी युवा हैं और आने वाले समय में वो इस टीम का भविष्य हैं. फिलहाल ऋषभ पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं और उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन किया हैं. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली भी ऋषभ पंत को काफी अच्छे से जानते हैं. सिलेक्टर्स पूर्व कप्तान एमएस धोनी की ही तरह पंत पर दांव लगा सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2021 04:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

