Virat Kohli, Anushka Sharma Back in Mumbai: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद प्रेमानंद जी महाराज आश्रम से मुंबई लौटे विराट-अनुष्का, मुंबई एयरपोर्ट पर फोटोग्राफर ने जीता दिल, देखें वीडियो
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया. 12 मई को विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा ने पूरे देश में उनके फैंस को हैरान कर दिया. इस बीच जब कोहली मुंबई लौटे तो पपराज़ी ने उनसे भावुक अंदाज़ में अपनी नाराज़गी और दुख जाहिर किया.
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(India National Cricket Team) के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया. 12 मई को विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा ने पूरे देश में उनके फैंस को हैरान कर दिया. इस बीच जब कोहली मुंबई लौटे तो पपराज़ी ने उनसे भावुक अंदाज़ में अपनी नाराज़गी और दुख जाहिर किया. पपराज़ी ने कोहली से कहा, “सर आपने ग़लत किया रिटायरमेंट लेकर, अब क्रिकेट ही नहीं देखेंगे.” इस पर विराट कोहली ने कोई जवाब नहीं दिया और चुपचाप आगे बढ़ गए. उनकी इस प्रतिक्रिया से साफ़ था कि वह इस विषय पर बात करने से बचना चाह रहे थे. हालांकि, पपराज़ी ने उन्हें यह भी कहा कि वे अब सिर्फ़ वनडे क्रिकेट ही देखेंगे, क्योंकि कोहली उस फॉर्मेट में खेलना जारी रखेंगे. जाते-जाते उन्होंने यह दुआ भी दी कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) इस बार IPL 2025 का खिताब जीते. विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद क्रिकेट जगत में एक युग का अंत माना जा रहा है. फैंस और क्रिकेटप्रेमी अभी भी इस निर्णय को लेकर भावुक हैं और सोशल मीडिया पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा :
Virat Kohli And Anushka Sharma Back In Mumbai.🤍
.
.
Pap To Virat: Why Did You Take Retirement ? We Will Not Watch Test Cricket Anymore! 🥲💔
.
.
.#Virushka #TestRetirement pic.twitter.com/dZu6PZU3T5
— virat_kohli_18_club (@KohliSensation) May 13, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2025 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

