क्रिकेट

SL vs NZ 2nd Test 2024: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहली पारी में श्रीलंका के बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, दिनेश चंदिमल के बाद कामिंडू मेंडिस ने शतक जड़ तोड़ें कई रिकॉर्ड, देखें चाय ब्रेक तक का स्कोरकार्ड

दूसरे दिन भी श्रीलंका के बल्लेबाजों ने अपना दम दिखाया है. कमिंदु मेंडिस ने श्रीलंका बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन शतकीय पारी खेलकर अपने सपनों की उड़ान को जारी रखा है. इस पारी के साथ, उन्होंने 13 पारियों में पांच टेस्ट शतक बनाने वाले सबसे तेज एशियाई क्रिकेटर बनने का गौरव हासिल किया है.

SL vs NZ 2nd Test 2024: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहली पारी में श्रीलंका के बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, दिनेश चंदिमल के बाद कामिंडू मेंडिस ने शतक जड़ तोड़ें कई रिकॉर्ड, देखें चाय ब्रेक तक का स्कोरकार्ड
कामिंडू मेंडिस(Photo credit: SonyLIV)

Sri Lanka National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 2nd Test 2024 Day 2 Scorecard: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 26 सितंबर से यह मुकाबला गॉल (Galle) के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम (Galle International Stadium) में खेला जा रहा हैं. दूसरे टेस्ट के पहले दिन श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका के टीम का आगाज निराशाजनक रहा. सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका सस्ते में पवेलियन लौट गए. इसके बाद दिमुथ करुणारत्ने और दिनेश चांडीमल ने मिलकर पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने बीच शतकीय साझेदारी हुई. पहले दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका की टीम ने 90 ओवरों में तीन विकेट खोकर 306 रन बनाए. यह भी पढ़ें: श्रीलंका को मिली बेहतरीन शुरुआत, न्यूज़ीलैंड के गेंदबाजों को वापसी की उम्मीद, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें मुकाबलें का लाइव प्रसारण

दूसरे दिन भी श्रीलंका के बल्लेबाजों ने अपना दम दिखाया है. कमिंदु मेंडिस ने श्रीलंका बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन शतकीय पारी खेलकर अपने सपनों की उड़ान को जारी रखा है. इस पारी के साथ, उन्होंने 13 पारियों में पांच टेस्ट शतक बनाने वाले सबसे तेज एशियाई क्रिकेटर बनने का गौरव हासिल किया है. कमिंदु मेंडिस ने इस उपलब्धि के साथ महान डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिन्होंने भी 13 पारियों में पांच टेस्ट शतक बनाने का कीर्तिमान स्थापित किया था. यह उनकी 13वीं टेस्ट मैच में हासिल की गई उपलब्धि है, जो उनकी निरंतरता और क्षमता को दर्शाती है.

कमिंदु मेंडिस ने रचा इतिहास

मेडिस ने अपने शतक को 147 गेंदों में पूरा किया, जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल था. उनकी इस पारी ने न केवल उन्हें व्यक्तिगत सफलता दिलाई, बल्कि टीम को भी मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया. कमिंदु मेंडिस का खेल दिखाता है कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक उभरते हुए सितारे हैं। उनकी तकनीक, संयम और धैर्य ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है.

श्रीलंका बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरे मैच का स्कोरकार्ड

इससे पहले दिमुथ करुणारत्ने, दिनेश चांडीमल 116, एंजेलो मैथ्यूज 88, धनंजय डी सिल्वा 44 बनाकर आउट हुए है. वही, कामिंडु मेंडिस 135 और कुसल मेंडिस (70) बनाकर खेल रहें है. चाय ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट के नुकसान पर 519-5 (149) रन बना लिए है. वही, न्यूज़ीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप 3, टिम साउदी ने 1 विकेट चटकाएं है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2024 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).