Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात ने अफगानिस्तान के समाने रखा 161 रनों का टारगेट, सोहैब खान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इस रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी संयुक्त अरब अमीरात की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 13 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद अलीशान शराफू और सोहैब खान ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 97 रन तक लेकर गए.
Afghanistan National Cricket Team vs United Arab Emirates National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 28वां मुकाबला आज यानी 16 फरवरी अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला जा रहा है. ग्रुप डी में दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है और सुपर 8 में जगह बनाने के लिए जीत जरूरी मानी जा रही है. इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की अगुवाई राशिद खान कर रहे हैं, जबकि संयुक्त अरब अमीरात की कमान मुहम्मद वसीम के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Live Score Update: दिल्ली में अफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
इस अहम मुकाबले में अफगानिस्तान की ओर से टॉप ऑर्डर में रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान और सेदीकुल्लाह अतल नजर आ सकते हैं. वहीं यूएई की तरफ से आर्यांश शर्मा, अलीशन शराफू और कप्तान मुहम्मद वसीम पारी की शुरुआत कर सकते हैं. दिल्ली की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, ऐसे में फैंस को हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है.
राशिद खान की अगुवाई में अफगानिस्तान की टीम मजबूत स्पिन आक्रमण के साथ मैदान पर उतरी है. मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान और नूर अहमद जैसे गेंदबाज यूएई के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं. वहीं संयुक्त अरब अमीरात की टीम भी इस बड़े मंच पर उलटफेर करने के इरादे से उतरी है.
ग्रुप डी का यह मुकाबला अंक तालिका के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है. अफगानिस्तान की टीम जीत के साथ अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी, जबकि यूएई की टीम टूर्नामेंट में बने रहने के लिए पूरा जोर लगाएगी. मुकाबले से जुड़े हर गेंद, हर रन और हर विकेट का लाइव अपडेट आप यहां देख सकते हैं.
अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Afghanistan National Cricket Team vs United Arab Emirates National Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी संयुक्त अरब अमीरात की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 13 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद अलीशान शराफू और सोहैब खान ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 97 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए संयुक्त अरब अमीरात की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 160 रन बनाए. संयुक्त अरब अमीरात की तरफ से सोहैब खान ने सबसे ज्यादा 68 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान सोहैब खान ने महज 48 गेंदों पर छह चौके और चार छक्के लगाए. सोहैब खान के अलावा अलीशान शराफू ने 40 रन बनाए.
दूसरी तरफ, अफगानिस्तान की टीम को अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. अजमतुल्लाह उमरजई के अलावा मुजीब उर रहमान ने दो विकेट चटकाए. अफगानिस्तान की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 161 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
संयुक्त अरब अमीरात की बल्लेबाजी: 160/9, 20 ओवर (अर्यांश शर्मा 0 रन, मुहम्मद वसीम 10 रन, अलीशान शराफू 40 रन, सोहैब खान 68 रन, सैयद हैदर 13 रन, हर्षित कौशिक 0 रन, मुहम्मद अरफान 0 रन, हैदर अली 13 रन, सिमरनजीत सिंह नाबाद 3 रन और जुनैद सिद्दीकी 3 रन.)
अफगानिस्तान की गेंदबाजी: (अजमतुल्लाह उमरजई 4 विकेट, मुजीब उर रहमान 2 विकेट, जियाउर्रहमान शरीफ़ी 1 विकेट और राशिद खान 1 विकेट).
नोट: अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.