क्रिकेट

Afghanistan vs Sri Lanka, ICC Cricket World Cup 2019 Weather and Pitch Report: देखें आज कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स मैदान में कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के सातवें मुकाबले में आज कार्डिफ (Cardiff) के सोफिया गार्डन्स ( Sophia Gardens) मैदान में अफगानिस्तान (Afghanistan) का सामना श्रीलंका (Sri Lanka) के साथ है. मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से होगा वहीं टॉस 2:30 बजे होगा.

Afghanistan vs Sri Lanka, ICC Cricket World Cup 2019 Weather and Pitch Report: देखें आज कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स मैदान में कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज
अफगानिस्तान और श्रीलंका की टीम (Photo Credits: Getty Images)

AFG vs SL, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के सातवें मुकाबले में आज कार्डिफ (Cardiff) के सोफिया गार्डन्स ( Sophia Gardens) मैदान में अफगानिस्तान (Afghanistan) का सामना श्रीलंका (Sri Lanka) के साथ है. मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से होगा वहीं टॉस 2:30 बजे होगा.

बता दें कि अपने पहले ही मैच में न्यूजीलैंड के हाथों करारी मात खाने के बाद श्रीलंकाई टीम अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी. श्रीलंकाई टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 136 रनों पर ही सिमट गई थी, वहीं अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खराब शुरुआत के बाद भी बल्लेबाजी में कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखाई थी और 200 के पार जाने में सफल रही थी. इसी बीच अगर आज के मैच में मौसम और विकेट पर नजर डालें तो इस प्रकार है-

यह भी पढ़ें- Live Cricket Streaming of Afghanistan vs Sri Lanka ICC World Cup 2019: अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका के मैच को आप HOTSTAR और STAR SPORTS पर देख सकते हैं लाइव

कैसा रहेगा मौसम का हाल:

अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका मैच से पहले आज सुबह बारिश की संभावना जताई गई है, और ऐसा माना जा रहा है कि पुरे मैच के दौरान लगभग 70 फीसदी बादल छाए रहेंगे, वहीं ऐसा माना जा रहा है कि तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

पिच रिपोर्ट:

ऐसा माना जा रहा है कि विकेट शुरुआत में गेदबाजों के अनुकूल रहेगी, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता जाएगा वैसे-वैसे विकेट बल्लेबाजों के अनुकूल होता जाएगा.

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप के बीच BCCI ने किया ऐलान, टीम इंडिया स्वदेश में पांच टेस्ट, नौ वनडे और 12 टी20 खेलेगी

संभावित टीमें इस प्रकार है-

अफगानिस्तान: गुलबदीन नैब (कप्तान), नूर अली जादरान, हजरतुल्लाह जादरान, असगर स्टानिकजाई, हजरतुल्लाह जाजई, हसमतुल्लाह जादरान, राशिद खान, दौलत जादरान, अफताब आलम, हामिस हसन, मुजीब उर रहमान, रहमत शाह, समिउल्लाह शिनवारी, मोम्मद नबी, मोहम्मद शाहजाद.

श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), अविश्का फनाडरे, लाहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, इसुरु उदाना, मिलिंदा श्रीवर्दना, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, कुशल परेरा (विकेटकीपर), कुशल मेंडिस, जैफ्री वैंडरसे, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2019 01:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).