Shpageeza Cricket League 2025 Full Schedule: शपागीजा क्रिकेट लीग में जलवा दिखाएंगे अफगान खिलाड़ी, जानिए टूर्नामेंट का लाइव स्ट्रीमिंग, स्क्वाड, समेत पूरी शेड्यूल

अफगानिस्तान की सबसे प्रतिष्ठित घरेलू टी20 लीग शपागीजा क्रिकेट लीग 2025 की शुरुआत 19 जुलाई से हो चुकी है. पहला मुकाबला अमो शार्क्स और बूस्ट डिफेंडर्स के बीच काबुल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस बार यह लीग और भी खास है क्योंकि इसमें अफगानिस्तान के तमाम स्टार खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे

शपागीज़ा क्रिकेट लीग 2025(Photo Credit: X Formerly Twitter)

Shpageeza Cricket League 2025 Full Schedule: अफगानिस्तान की सबसे प्रतिष्ठित घरेलू टी20 लीग शपागीजा क्रिकेट लीग 2025 की शुरुआत 19 जुलाई से हो चुकी है. पहला मुकाबला अमो शार्क्स और बूस्ट डिफेंडर्स के बीच काबुल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस बार यह लीग और भी खास है क्योंकि इसमें अफगानिस्तान के तमाम स्टार खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे. इस साल कुल 5 टीमें अमो शार्क्स, स्पीन घर टाइगर्स, मिस-ए-ऐनक नाइट्स, बूस्ट डिफेंडर्स और बंद-ए-अमीर ड्रैगन्स भाग ले रही हैं. सभी टीमें डबल राउंड रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे से दो बार भिड़ेंगी. लीग स्टेज के बाद शीर्ष 2 टीमें 1 अगस्त 2025 को फाइनल खेलेंगी। कुल 21 मुकाबले काबुल में खेले जाएंगे. ग्लोबल सुपर लीग फाइनल में गयाना अमेज़न वॉरियर्स ने रंगपुर राइडर्स को 32 रन से हराकर खिताब किया अपने नाम, यहां देखें फुल स्कोरकार्ड

अमो शार्क्स डिफेंडिंग चैंपियन हैं, जिन्होंने पिछले सीजन फाइनल में बंद-ए-अमीर ड्रैगन्स को हराया था. पिछले संस्करण में सिदीकुल्लाह अटल (423 रन) और अल्लाह गजनफर (18 विकेट) शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. इस बार भी राशिद खान, रहमानुल्लाह गुरबाज, मोहम्मद नबी, हशमतुल्लाह शाहिदी, नजीबुल्लाह जादरान, फज़लहक फारूकी जैसे खिलाड़ी चर्चा में रहेंगे.

शपागीजा क्रिकेट लीग 2025 का पूरा शेड्यूल:

तारीख पहला मुकाबला दूसरा मुकाबला
19 जुलाई अमो शार्क्स vs बूस्ट डिफेंडर्स मिस-ए-ऐनक नाइट्स vs स्पीन घर टाइगर्स
20 जुलाई बंद-ए-अमीर ड्रैगन्स vs मिस-ए-ऐनक नाइट्स स्पीन घर टाइगर्स vs बूस्ट डिफेंडर्स
21 जुलाई अमो शार्क्स vs बंद-ए-अमीर ड्रैगन्स बूस्ट डिफेंडर्स vs मिस-ए-ऐनक नाइट्स
22 जुलाई बंद-ए-अमीर ड्रैगन्स vs स्पीन घर टाइगर्स अमो शार्क्स vs मिस-ए-ऐनक नाइट्स
24 जुलाई अमो शार्क्स vs स्पीन घर टाइगर्स बूस्ट डिफेंडर्स vs बंद-ए-अमीर ड्रैगन्स
25 जुलाई मिस-ए-ऐनक नाइट्स vs अमो शार्क्स बंद-ए-अमीर ड्रैगन्स vs स्पीन घर टाइगर्स
26 जुलाई मिस-ए-ऐनक नाइट्स vs बूस्ट डिफेंडर्स अमो शार्क्स vs स्पीन घर टाइगर्स
28 जुलाई बंद-ए-अमीर ड्रैगन्स vs बूस्ट डिफेंडर्स स्पीन घर टाइगर्स vs मिस-ए-ऐनक नाइट्स
29 जुलाई अमो शार्क्स vs बूस्ट डिफेंडर्स बंद-ए-अमीर ड्रैगन्स vs मिस-ए-ऐनक नाइट्स
30 जुलाई बंद-ए-अमीर ड्रैगन्स vs अमो शार्क्स स्पीन घर टाइगर्स vs बूस्ट डिफेंडर्स
1 अगस्त फाइनल: TBD vs TBD

आइए टीमों के स्क्वाड पर डाले एक नजर

स्पीन घर टाइगर्स: राशिद खान (कप्तान), फरीद अहमद, इजाज अहमद अहमदजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), जुबैद अकबरी, इस्मत आलम, फरीदून दाऊदजई, नसीर खान, जहीर खान, शम्स कारोखिल, लुत्फुल्लाह, इब्राहिम शरीफी, बहीर शाह, रहमत शाह, यूसुफ शाह, दौलत जादरान, रहमानुल्लाह जादरान, हजरतुल्लाह जाजई

मिस-ए-ऐनक नाइट्स: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (कप्तान), एमल, फरमानुल्लाह, खलील गुरबाज़, मोहिबुल्लाह हमराज़, रियाज़ हसन, नासिर जमाल, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, जिया-उर-रहमान, बिलाल सामी, जिया शरीफ़ी, सैयद शिरज़ाद, खालिद तानीवाल, वफीउल्लाह तारखिल, अफसर ज़ज़ई (विकेटकीपर), सोहेल खान ज़ुर्मती, नवीद जादरान.

बूस्ट डिफेंडर्स: इब्राहिम जादरान (कप्तान), बशीर अहमद, बिलाल अहमद, नूर अहमद, मोहम्मद अकरम, यामा अरब, मोबिन बख्तियार, अरब गुल, करीम जनत, हाजी मुराद मुरादी (विकेटकीपर), अल्लाह नूर, नवीद ओबैद, अब्दुल रहमान, तारिक स्टानिकजई, अब्दुल्ला तारखिल, अजीम जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, शौकत जमान

बैंड-ए-अमीर ड्रैगन्स: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), खलील अहमद, सेदिकुल्लाह अटल, अब्दुल हादी, हारून खान, नांगियालाई खरोती, निजात मसूद, आसिफ मुसाजई, गुलबदीन नाइब, इज़हारुलहक नवीद, दरविश रसूली, मोहम्मद सलीम, लालबाज सिंजई, कमर शम्स, मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर)

अमो शार्क: अजमतुल्लाह उमरजई (कप्तान), आफताब आलम, शराफुद्दीन अशरफ, कैस अहमद, शरीफुल्ला अहमदजई, यामीन अहमदजई, हसन ईसाखिल, फजलहक फारूकी, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), बाबर खान, अब्दुल मलिक, इमरान मीर, इजाज मिहरी, मोहम्मदुल्लाह, नूर रहमान, समीउल्लाह शिनवारी, शाहिदुल्लाह

शपागीजा क्रिकेट लीग 2025 का लाइव प्रसारण कहां और कैसे देखें?

शपागीजा क्रिकेट लीग 2025 के सभी मुकाबले काबुल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. लाइव स्ट्रीमिंग और मैच देखने के लिए आधिकारिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स FanCode पर प्रसारण किया जाएगा. हालांकि, कुछ स्ट्रीमिंग पर जियो-रिस्ट्रिक्शन लागू हो सकते हैं. भारत और अन्य देशों के दर्शक टूर्नामेंट से संबंधित अपडेट के लिए अफगान क्रिकेट बोर्ड या लोकप्रिय खेल वेबसाइट्स पर नजर बनाए रखें.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\