AFG vs SL, ICC Cricket World Cup 2019: मोहम्मद नबी ने किया कमाल, एक ही ओवर में श्रीलंका के चटकाए तीन विकेट
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के सातवें मुकाबले में आज कार्डिफ (Cardiff) के सोफिया गार्डन्स (Sophia Gardens) मैदान में अफगानिस्तान (Afghanistan) बनाम श्रीलंका (Sri Lanka) के बीच खेले जा रहे मुकाबले में अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) ने पारी के 22वें ओवर में श्रीलंका के तीन खिलाड़ियों का विकेट लेकर विपक्षीय टीम को बैकफुट पर धकेल दिया है.
AFG vs SL, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के सातवें मुकाबले में आज कार्डिफ (Cardiff) के सोफिया गार्डन्स (Sophia Gardens) मैदान में अफगानिस्तान (Afghanistan) बनाम श्रीलंका (Sri Lanka) के बीच खेले जा रहे मुकाबले में अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) ने पारी के 22वें ओवर में श्रीलंका के तीन खिलाड़ियों का विकेट लेकर विपक्षीय टीम को बैकफुट पर धकेल दिया है.
जी हां बता दें कि अफगानिस्तान के लिए 22वां ओवर मोहम्मद नबी लेकर आए. नबी ने अपने इस ओवर की दूसरी गेंद पर थिरिमानने (25) को बोल्ड किया. इस ओवर की चौथी गेंद पर नबी ने कुसल मेंडिस (2) को रहमत शाह के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा, वहीं ओवर की आखिरी गेंद पर बल्लेबाजी करने आए एंजेलो मैथ्यूज (0) को नबी ने अपना तीसरा शिकार बनाया.
बता दें कि आज अफगानिस्तान के कप्तान गुलबदीन नैब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने अच्छी शुरुआत की. टीम ने 13.1 ओवर में 92 रन जोड़े, लेकिन इसी स्कोर पर श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने 30 रन बनाकर नबी का शिकार बनें. उसके बाद नबी ने लाहिरू थिरिमाने 25, कुशल मेंडिस 02 और एंजेलो मैथ्यूज 0 का विकेट लेकर टीम को लगातार झटका दिया. श्रीलंकाई टीम इस समय 32 ओवर में 179 रन पर 7 विकेट खोकर संघर्ष कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2019 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

