2023 Men’s FIH Hockey World Cup IND vs ESP: टीम इंडिया का जीत से आगाज, बेहतरीन डिफेंस के दम पर स्पेन को 2-0 दी करारी शिकस्त
खेल के दौरान, भारत ने मेगा इवेंट में अपना 200वां गोल भी किया। केवल ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड और पाकिस्तान ने अधिक गोल किया है. जबान भारत का अगला मुकाबला रविवार को इंग्लैंड से होगा.
राउरकेला: भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) ने शुक्रवार को यहां बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम (Birsa Munda Hockey Stadium) में एफआईएच हॉकी विश्व कप 2023 (FIH Hockey World Cup 2023) के अपने पहले पूल डी मैच में स्पेन (Spain) को 2-0 से हरा दिया. अमित रोहिदास (Amit Rohidas) (13' मिनट) ने पहले क्वार्टर में भारत के लिए पहला गोल किया, जबकि हार्दिक सिंह (Hardik Singh) (27' मिनट) ने भारत के लिए दूसरा गोल दागा.
इस जीत से भारत पूल डी तालिका में इंग्लैंड के बाद दूसरे स्थान पहुंच गया है, जिसने वेल्स को दूसरे पूल मैच में 5-0 से हराया था. 2023 Men’s FIH Hockey World Cup IND vs ESP Live Update: टीम इंडिया ने की वर्ल्ड कप में विजयी शुरुआत, स्पेन को दी 2-0 से मात
खेल के दौरान, भारत ने मेगा इवेंट में अपना 200वां गोल भी किया। केवल ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड और पाकिस्तान ने अधिक गोल किया है. जबान भारत का अगला मुकाबला रविवार को इंग्लैंड से होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2023 09:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

