2019 में ये बड़े खिलाड़ी क्रिकेट को कह सकते हैं अलविदा

विश्वकप में इस बार एशिया की 5 टीमें शामिल हैं, जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान हैं. इस वर्ल्ड कप में कई ऐसे खिलाडी भी खेलेंगे जो 2019 वर्ल्ड कप के बाद शायद खेल को अलविदा कह देंगे. आइए नजर डाल लेते हैं ऐसे ही कुछ खिलाडियों पर.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Getty Images)

2018 ख़त्म होने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं और सभी को नए साल 2019 का इंतजार है. 2019 में ही आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप इंग्लैंड में खेला जाएगा. इंग्लैंड में आखिरी बार वर्ल्ड कप साल 1999 में हुआ था. उस वक्त स्टीव वॉ की ऑस्ट्रेलियाई टीम ने खिताब जीता था. बहरहाल, 2019 वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. आईसीसी ने अगले विश्व कप को 10 टीमों तक सीमित रखा है.

विश्वकप में इस बार एशिया की 5 टीमें शामिल हैं, जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान हैं. इस वर्ल्ड कप में कई ऐसे खिलाडी भी खेलेंगे जो 2019 वर्ल्ड कप के बाद शायद खेल को अलविदा कह देंगे. आइए नजर डाल लेते हैं ऐसे ही कुछ खिलाडियों पर.

फैफ डु प्लेसी:

फैफ दक्षिण अफ़्रीका टीम के कप्तान है. वह पहले ही 2019 वर्ल्ड कप के बाद खेल को अलविदा कहने के संकेत भी दे चुके हैं. उन्होंने कहा था कि वह 2019 वर्ल्ड कप तक सभी फॉर्मेट में खेलेंगे और फिर अलविदा कह देंगे. डु प्लेसी को तेज रन बनाने के लिए जाना जाता हैं.

डेल स्टेन:

दक्षिण अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज ने अपनी धारदार गेंदबाजी से कई बल्लेबाजों को परेशान किया हैं मगर पिछले कुछ दिनों से चोट की वजह से टीम से अन्दर-बाहर चल रहे हैं. वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टीम के मौजूदा गेंदबाज रबाडा और क्रिस मौरिस शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. इसके आलावा 2019 वर्ल्ड कप तक स्टेन की उम्र भी 36 के करीब होगी.

क्रिस गेल:

वेस्टइंडीज़ के इस ताबड़तोड़ बल्लेबाज को हर क्रिकेट प्रेमी जनता है. भारत में भी उनके लाखों फैन्स है. 2019 का वर्ल्ड कप गेल का 5वां वर्ल्ड कप होगा. यह उनका आखरी वर्ल्ड कप भी हो सकता है. 2019 में वो 39 साल के हो जाएंगे.

एमएस धोनी:

2019 विश्व कप भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी आखरी वर्ल्ड कप हो सकता है. 2004 में अपना पहला मैच खेलने वाले धोनी क्रिकेट के मैदान में वह सब कुछ हासिल किया है जो हर खिलाडी की चाहत होती है. उन्होंने दिसम्बर 2014 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.

धोनी अच्छे बल्लेबाज तो है ही मगर वह एक शानदार विकेटकीपर हैं. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया टी 20 और आईसीसी वर्ल्ड कप जीता है. उन्ही की कप्तानी में भारतीय टीम इंग्लैंड में चैंपियंस ट्राफी भी अपने नाम की. 2019 में वो 37 साल के हो जाएंगे और शायद यह उनका आखिरी विश्वकप होगा.

इन 4 खिलाडियों के आलावा भी कई और खिलाड़ी रिटायर हो सकते हैं. वैसे धोनी की कमी टीम इंडिया को काफी खलेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू