खेल

पहलवान Narsingh Yadav और Gurpreet Singh कोरोना पॉजिटिव

भारतीय फ्री स्टाइल पहलवान नरसिंह यादव (74 किग्रा), ग्रीको रोमन पहलवान गुरप्रीत सिंह (77 किग्रा) तथा फिजियोथेरेपिस्ट विशाल राय कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने शनिवार को इसकी जानकारी दी.

पहलवान Narsingh Yadav और Gurpreet Singh कोरोना पॉजिटिव
नरसिंह यादव (Photo Credits: PTI)

भारतीय फ्री स्टाइल पहलवान नरसिंह यादव (74 किग्रा), ग्रीको रोमन पहलवान गुरप्रीत सिंह (77 किग्रा) तथा फिजियोथेरेपिस्ट विशाल राय कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने शनिवार को इसकी जानकारी दी. साई ने एक बयान में कहा, "तीनों में कोई लक्षण नहीं है और इन्हें एहतियाती उपाय के तहत सोनीपत के भगवान महावीर दास अस्पताल में भर्ती कराया गया है."

साई ने कहा, "पहलवान दिवाली ब्रेक के बाद साई सोनीपत में राष्ट्रीय शिविर से जुड़े और पृथकवास में थे. साई द्वारा बनाई गई मानक परिचालन प्रक्रिया के अंतर्गत उनका छठे दिन शुक्रवार को टेस्ट कराना था और उनकी रिपोर्ट शनिवार को आई है."

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप जनवरी तक के लिये स्थगित

इससे पहले, साई ने बुधवार को कहा था कि पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल में नंबर-1 निशानेबाज दिव्यांश सिंह पंवार कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. पंवार टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं और फिलहाल वह होम क्वारंटाइन में हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2020 10:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).