Hockey World Cup 2023: हॉकी विश्व कप जीतने पर प्रत्येक खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये देंगे: CM पटनायक
भारतीय हॉकी खिलाड़ी व सीएम पटनायक (Photo Credit :Twitter)

Hockey World Cup 2023: पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 का आयोजन भारत के ओडिसा में होना है. इस टूर्नामेंट के सभी मैच भुवनेश्वर और राउरकेला में होने हैं. भारत लगातार दूसरी बार हॉकी विश्व कप की मेजबानी कर रहा है. इस बीच ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा है कि अगर भारत यह विश्व कप जीतने में सफल रहता है तो भारतीय टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे.