Bumrah Wedding: टीवी एंकर संजना संग ब्याह रचाएंगे तेज गेंदबाज बुमराह?
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गोवा में इस महीने टीवी ऐंकर संजना गणेशन के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं.
नई दिल्ली, 9 मार्च भारतीय टीम (Indian team) के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) गोवा में इस महीने टीवी ऐंकर संजना गणेशन (TV anchor Sanjana Ganesan) के साथ शादी (wedding) के बंधन में बंध सकते हैं. सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी तेजी से खबरें फैल रही है कि बुमराह और संजना 14 या 15 मार्च को एक दूसरे के साथ परिणय सूत्र में बंध सकते हैं. हालांकि दोनों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है.
बुमराह ने निजी कारणों के चलते इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से हटने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से इजाजत मांगी जिसे बोर्ड ने स्वीकार कर लिया था. बुमराह का इसके अलावा टेस्ट सीरीज के बाद इंग्लैंड से साथ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी खेलना संदिग्ध है. यह भी पढ़ें : Alia Bhatt Tests Negative for COVID-19: आलिया भट्ट की कोविड-19 रिपोर्ट आई नेगेटिव, होम क्वारंटाइन में हैं बॉयफ्रेंड Ranbir Kapoor
27 वर्षीय बुमराह गोवा में शादी करेंगे. बुमराह इसके लिए अपनी मां और बहन के साथ पहले मुंबई जाएंगे. सूत्रों ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण प्रतिबंधों को देखते हुए बुमराह के परिवार के कुछ लोग ही इसमें शामिल होंगे. भारतीय टीम के सदस्य भी इंग्लैंड के साथ जारी सीरीज और प्रतिबंधों के चलते शादी में शामल नहीं होंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2021 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

