BAN vs AFG, Asia Cup 2025: मुस्तफिजुर रहमान की घातक गेंदबाजी, बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 8 रन से हराया

एशिया कप 2025 में मंगलवार को अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 8 रन से हराकर टूर्नामेंट में खुद को जिंदा रखा है. अफगानिस्तान को जीत के लिए 155 रन का लक्ष्य मिला था.

बांग्लादेश बनाम अफ़ग़ानिस्तान(Photo Credit: X Formerly Twitter)

अबू धाबी, 17 सितंबर : एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में मंगलवार को अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश (Bangladesh) ने अफगानिस्तान (Afghanistan) को 8 रन से हराकर टूर्नामेंट में खुद को जिंदा रखा है. अफगानिस्तान को जीत के लिए 155 रन का लक्ष्य मिला था. अफगान टीम 20 ओवर में 146 रन पर सिमट गई और 8 रन से मैच हार गई. अफगानिस्तान के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल शून्य और इब्राहिम जादरान 5 रन बनाकर आउट हुए. दोनों की असफलता अफगानिस्तान टीम की हार का कारण बनी.

विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज 35 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे. अजमतुल्लाह उमरजई ने 30 और कप्तान राशिद खान ने 20 रन बनाए. शेष कोई भी बल्लेबाज बांग्लादेश के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका. बांग्लादेश के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए. नासुम अहमद, तस्कीन अहमद और रिशाद हुसैन ने 2-2 विकेट लिए. यह भी पढ़ें : PAK vs UAE Asia Cup 2025 Boycott: पाकिस्तान में जय शाह का आतंक! ICC की सज़ा के डर से PCB ने यूएई के खिलाफ एशिया कप मैच बायकॉट से मारी यू-टर्न

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 5 विकेट पर 154 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाजों सैफ हसन और तंजीद हसन ने मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 6.4 ओवर में 63 रन जोड़े. सैफ हसन 28 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए. तंजीद हसन ने 31 गेंद पर 3 छक्के और 4 चौके की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान लिटन दास 11 गेंद पर 9, शमीम हुसैन 11 गेंद पर 11 और तौहीद ह्रदोय 20 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हुए. जाकेर अली और नुरूल हसन ने नाबाद 12-12 रन बनाए. अफगानिस्तान के लिए कप्तान राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए. नूर अहमद ने भी 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए. उमजरई ने 1 विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली बने आईपीएल इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज, RCB vs GT मैच में रचा इतिहास

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट