खेल

US Open 2023: अमेरिका में कोविड टीका की अनिवार्यता हो रही खत्म, जोकोविच खेल सकते हैं यूएस ओपन

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, हम घोषणा कर रहे हैं कि प्रशासन 11 मई को संघीय कर्मचारियों, संघीय कांट्रैक्टर और अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रियों के लिए कोविड-19 वैक्सीन की अनिवार्यता समाप्त कर देगा. उसी दिन कोविड-19 सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल भी समाप्त हो जाएगा.

US Open 2023: अमेरिका में कोविड टीका की अनिवार्यता हो रही खत्म, जोकोविच खेल सकते हैं यूएस ओपन
Djokovic (Photo Credits: Twitter)

दुनिया के नंबर एक सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच इस साल यूएस ओपन में खेल सकते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका ने अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड-19 टीकाकरण अनिवार्यता को हटाने की घोषणा कर दी है. 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन टीका नहीं लेने के चलते यूएस ओपन सहित कई टूनार्मेंटों से चूक गए थे. यह भी पढ़ें: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान एमएस धोनी ने स्पाइडरकैम को दूर जाने का दिया संकेत, देखें  वायरल वीडियो

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, हम घोषणा कर रहे हैं कि प्रशासन 11 मई को संघीय कर्मचारियों, संघीय कांट्रैक्टर और अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रियों के लिए कोविड-19 वैक्सीन की अनिवार्यता समाप्त कर देगा. उसी दिन कोविड-19 सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल भी समाप्त हो जाएगा.

सर्बियाई खिलाड़ी ने इस साल की शुरूआत में अमेरिकी अधिकारियों से कोविड टीका नहीं लेने के बावजूद संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवेश करने के लिए विशेष अनुमति मांगी थी.

हालांकि, उनको प्रवेश से वंचित कर दिया गया और इस तरह मार्च में इंडियन वेल्स और मियामी ओपन से वो हट गए.

पिछले साल जोकोविच को इसी के चलते ऑस्ट्रेलिया से लौटना पड़ा और वह ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने से चूक गए थे.

हालांकि, इस साल जनवरी में उन्हें मेलबर्न जाने दिया गया जहां उन्होंने अपने करियर का 10वां ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता.

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2023 05:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).