एशियन गेम्स 2018: बैडमिंटन में पदक पक्का, थाईलैंड की जिंदापोल को मात देकर सेमीफाइनल में पहुंची सिंधु

भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में रविवार को एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीत हासिल करने के साथ ही महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है.

पीवी सिंधु (Photo Credits Twitter)

जकार्ता: भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में रविवार को एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीत हासिल करने के साथ ही महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की खिलाड़ी नितचाओन जिंदापोल को मात दी. इसके साथ सिंधु ने अपने लिए कम से कम एक पदक पक्का कर लिया है.

भारतीय खिलाड़ी सिंधु ने 61 मिनट तक चले मुकाबले में नितचाओन को 61 मिनट में 21-11, 16-21, 21-14 से मात देकर अंतिम-4 में प्रवेश किया.

पहले गेम में राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता सिंधु को नितचाओन पर दबाव बनाते देखा जा रहा था और ऐसे में उन्होंने 17 मिनट के भीतर इस गेम को 21-11 से जीत लिया.

दूसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच बराबरी का मुकाबला देखा गया. सिंधु ने शुरुआत में 7-5 की बढ़त बनाई थी लेकिन नितचाओन ने अच्छी वापसी करते हुए स्कोर 13-13 से बराबर कर लिया.

यहां से थाईलैंड की खिलाड़ी ने अच्छी वापसी की और 22 मिनट में दूसरा गेम 21-16 से अपने नाम कर लिया.

नितचाओन ने तीसरे गेम की शुरुआत में रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता सिंधु पर 6-4 की बढ़त लेकर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन सिंधु ने भी अच्छी वापसी कर पहले स्कोर 7-7 से बराबर किया और उसके बाद 11-7 से बढ़त ले ली.

इसके बाद सिंधु ने थाईलैंड की खिलाड़ी पर पूरी तरह दबाव बनाते हुए तीसरे गेम को 21-14 से अपने नाम करने के साथ ही सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी